Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

रिद्धिमा कपूर करेंगी बॉलीवुड डेब्यू, कपिल शर्मा और नीतू कपूर संग आएंगी नजर

सूत्रों के अनुसार, रिद्धिमा जल्द ही किसी प्रोजेक्ट के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। हालाँकि अभी इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उनके फैंस के बीच इस खबर ने उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है।

12 Apr 2025

रिद्धिमा कपूर करेंगी बॉलीवुड डेब्यू, कपिल शर्मा और नीतू कपूर संग आएंगी नजर

कपूर खानदान की चमक-दमक और बॉलीवुड की गलियों से हमेशा थोड़ी दूर रहने वाली रिद्धिमा कपूर अब लाइमलाइट की ओर कदम बढ़ाती नजर आ रही हैं। सितारों से भरे इस प्रतिष्ठित परिवार में जन्मी रिद्धिमा का मिजाज भले ही थोड़ा अलग रहा हो, लेकिन अब खबरें हैं कि वो भी बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। लेकिन अब ऐसा लगता है कि एक्टिंग का जुनून धीरे-धीरे उनके भीतर भी जाग चुका है। सूत्रों के अनुसार, रिद्धिमा जल्द ही किसी प्रोजेक्ट के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। हालाँकि अभी इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उनके फैंस के बीच इस खबर ने उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक करिश्मा और करीना कपूर के बाद अब रिद्धिमा भी फिल्मी दुनिया में अपना कदम रखने को तैयार हैं। खास बात ये है कि रिद्धिमा का बॉलीवुड डेब्यू बेहद दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि उनकी पहली फिल्म में वो कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। बात यहीं खत्म नहीं होती, इस फिल्म में रिद्धिमा की मां और मशहूर अभिनेत्री नीतू कपूर भी एक अहम भूमिका में दिखाई देंगी। ऐसे में मां-बेटी की जोड़ी और साथ ही कपिल शर्मा का तड़का, ये तिकड़ी पर्दे पर एक नया अनुभव लेकर आने वाली है। फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इतना तो तय है कि कपूर परिवार का यह नया अध्याय बॉलीवुड के दर्शकों के लिए बेहद खास होने वाला है।

कपिल शर्मा अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं, जिसकी कमान निर्देशक आशीष आर मोहन ने संभाली है। ये फिल्म एक फुल-ऑन कॉमिक एंटरटेनर होगी, और इसकी शूटिंग अप्रैल से चंडीगढ़ में शुरू होने जा रही है। इस खास प्रोजेक्ट से रिद्धिमा कपूर साहनी भी अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रही हैं और इस डेब्यू को लेकर वो बेहद उत्साहित हैं। रिद्धिमा को दर्शकों ने पहले भी स्क्रीन पर देखा है। वो पिछले साल नेटफ्लिक्स के पॉपुलर शो 'फैबुलस लाइफ वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' के तीसरे सीजन में नजर आई थीं, जहां उनका स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट अंदाज़ खासा पसंद किया गया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रिद्धिमा कपूर करेंगी बॉलीवुड डेब्यू, कपिल शर्मा और नीतू कपूर
सूत्रों के अनुसार, रिद्धिमा जल्द ही किसी प्रोजेक्ट के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। हालाँकि अभी इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उनके फैंस





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News