Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राजद के गीत ही बताते हैं कि वह जंगल राज की वापसी के लिए कितनी बेचैन : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये गाने ही बता रहे हैं कि राजद जंगलराज की वापसी के लिए कितना बेचैन है। इन गीतों में गरीब, दलित और अति पिछड़े समाज के लोगों को डराने की कोशिश साफ झलकती है। राजद के चुनाव अभियान के एक गीत की बोल है 'आयेगी भैया की सरकार, बनेंगे रंगदार...।

08 Nov 2025

राजद के गीत ही बताते हैं कि वह जंगल राज की वापसी के लिए कितनी बेचैन : प्रधानमंत्री

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के दूसरे चरण में अब सियासी संग्राम पूरी तरह से मैदान में है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के चुनाव अभियान में वायरल हो रहे गानों को निशाने पर लिया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये गाने ही बता रहे हैं कि राजद जंगलराज की वापसी के लिए कितना बेचैन है। इन गीतों में गरीब, दलित और अति पिछड़े समाज के लोगों को डराने की कोशिश साफ झलकती है। राजद के चुनाव अभियान के एक गीत की बोल है 'आयेगी भैया की सरकार, बनेंगे रंगदार...।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस गीत पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिनके प्रचार में अपराध, गुंडागर्दी और परिवारवाद की जय-जयकार होती है, वह सत्ता में आए, तो बिहार फिर उसी अंधेरे दौर में चला जाएगा, जिससे बाहर निकालने में जनता को 15 साल लगे। जनता अब गानों और पिछली सरकारों के रिकॉर्ड को तौल रही है।

राजद के गाने सुनिए और बिहार का भविष्य समझिए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूट्यूब पर चल रहे राजग समर्थकों के प्रचार गानों का जिक्र करते हुए कहा कि इन गीतों को सुनकर ही बिहार के लोगों को समझ जाना चाहिए कि अगर राजद की सरकार आ गई, तो बिहार का क्या होगा? जिनके गानों में अपराधियों की जय-जयकार… सोचिए, उनके राज में क्या होगा?

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये लोग पहले भी बिहार को जात-पात की राजनीति में उलझाए रहे और अब गीत-संगीत के जरिए भावनाओं को भड़काने में जुटे हैं। लेकिन बिहार की जनता समझदार है, वह अब डर की नहीं, विकास की राजनीति चाहती है। आज गरीब का बेटा स्कूल जा रहा है, बेटी बैंक खाता खोल रही है, घर में बिजली और गैस है। जो अतीत के अंधेरे को वापस लाना चाहते हैं, वे जनता की उम्मीदों से खेल रहे हैं।

फिर लौटा जंगलराज बनाम सुशासन का पुराना सवाल

प्रधानमंत्री के इस बयान ने चुनावी बहस को फिर उसी केंद्र में ला दिया है, जहां बिहार की राजनीति कई बार गुजर चुकी है "जंगलराज बनाम सुशासन"। राजनीतिक विश्लेषक लव कुमार मिश्र कहते हैं कि नरेन्द्र मोदी ने इस बयान से एक ही बार में कई निशाने साधे हैं, जातीय राजनीति पर हमला, पुराने डर की याद दिलाना और गरीब तबकों के मन में स्थिर शासन की चाह पैदा करना शामिल है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राजद के गीत ही बताते हैं कि वह जंगल राज की वापसी के लिए कितन
प्रधानमंत्री ने कहा कि ये गाने ही बता रहे हैं कि राजद जंगलराज की वापसी के लिए कितना बेचैन है। इन गीतों में गरीब, दलित और अति पिछड़े समाज के लोगों को डराने की को





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News