Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

कर्नाटक में सड़क हादसा, कार सवार परिवार के 6 छह सदस्यों की मौत, दो मासूम गंभीर

कार यादगिरि से रायचूर और कार और बेंगलुरु से कलबुर्गी जा रही थी। टक्कर के बाद कार और बस दोनों में आग लग गई। मौके पर पहुंची अग्निशमन दल की टीम ने आग पर काबू पाया।

17 Apr 2026

कर्नाटक में सड़क हादसा, कार सवार परिवार के 6 छह सदस्यों की मौत, दो मासूम गंभीर

यादगिरि (कर्नाटक)। कर्नाटक के यादगिरि जिले के सुरपुर तालुक के देवापुर के पास कार और निजी बस के बीच हुई टक्कर में एक ही परिवार के छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार यादगिरि से रायचूर और कार और बेंगलुरु से कलबुर्गी जा रही थी। टक्कर के बाद कार और बस दोनों में आग लग गई। मौके पर पहुंची अग्निशमन दल की टीम ने आग पर काबू पाया।

मृतकों की पहचान रायचूर जिले के सिरवार कस्बे के निवासी काउंसलर कृष्णा नायक (50), उनकी पत्नी अनंत कला (45), शरणप्पा (36), उनकी पत्नी निसर्गा (30), पुत्र सिद्धार्थ (3) और शशिकला (30) के रूप में हुई है। यह सभी कार सवार हैं। बताया जा रहा है कि अमावस्या के अवसर पर वेणुगोपाल मंदिर के दर्शन कर लौटते समय यह हादसा हुआ। इस हादसे में कार सवार अथ्विक (5) और एक वर्षीय श्रीनिधि चमत्कारिक रूप से बच गए। दोनों की हालत गंभीर है।उन्हें यादगिरि के यिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यादगिरि के पुलिस अधीक्षक पृथ्विक शंकर ने बताया कि कार में एक ही परिवार के आठ लोग सवार थे, जिनमें से छह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हो गए। कार के ओवरटेक करने की कोशिश में यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद बस कार को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। इस संबंध में सुरपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कर्नाटक में सड़क हादसा, कार सवार परिवार के 6 छह सदस्यों की म
कार यादगिरि से रायचूर और कार और बेंगलुरु से कलबुर्गी जा रही थी। टक्कर के बाद कार और बस दोनों में आग लग गई। मौके पर पहुंची अग्निशमन दल की टीम ने आग पर काबू पाया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News