Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

मप्र के कटनी में सड़क हादसा, चार युवकों की मौत, दो घायल

हादसा सोमवार देर रात करीब 12 बजे चपहनी मोड़ के पास हुआ। बाइक पर सवार चार युवक कटनी से उमरिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से उमरिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चारों युवक सड़क पर जा गिरे।

10 Mar 2026

मप्र के कटनी में सड़क हादसा, चार युवकों की मौत, दो घायल

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर जगतपुर उमरिया के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत इतनी भीषण थी कि बाइक सवार चारों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। कार सवार दाे लाेग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

हादसा सोमवार देर रात करीब 12 बजे चपहनी मोड़ के पास हुआ। बाइक पर सवार चार युवक कटनी से उमरिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से उमरिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चारों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे। घटना के बाद कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर यातायात भी बाधित हो गया। सूचना मिलने पर बड़वारा थाना पुलिस और 108 एम्बुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची।

कार सवार दो लोग भी घायल

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों और मृतकों को बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने बाइक सवार चारों युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक मृतकों की उम्र करीब 20 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। देर रात तक उनकी पहचान नहीं हो पाई थी। शवों को मॉर्चुरी में रखवाया गया है और उनके पास मिले सामान व बाइक नंबर के आधार पर पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मप्र के कटनी में सड़क हादसा, चार युवकों की मौत, दो घायल
हादसा सोमवार देर रात करीब 12 बजे चपहनी मोड़ के पास हुआ। बाइक पर सवार चार युवक कटनी से उमरिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से उमरिया की तरफ से आ रही तेज रफ्त





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News