Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राजस्थान के पाली में सड़क हादसा, परिवार के चार सदस्यों की मौत, तीन की हालत गंभीर

सुमेरपुर के सदर थाना प्रभारी भगाराम मीणा के अनुसार, प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि कार चालक को झपकी आ गई थी, जिससे उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

02 May 2025

राजस्थान के पाली में सड़क हादसा, परिवार के चार सदस्यों की मौत, तीन की हालत गंभीर

पाली। राजस्थान के पाली जिले के सुमेरपुर क्षेत्र में आज तड़के सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 3:15 बजे ब्यावर-पिंडवाड़ा हाइवे पर जाखा नगर बाइपास के पास हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।

सुमेरपुर के सदर थाना प्रभारी भगाराम मीणा के अनुसार, प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि कार चालक को झपकी आ गई थी, जिससे उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग एक ही परिवार से थे और पाली जिले के खिंवाड़ा थाना क्षेत्र के डायलाना कलां गांव के निवासी थे। मृतकों में सुरेश रावल (49 वर्ष) पुत्र सोहनलाल रावल, सीता देवी (45 वर्ष) पत्नी सुरेश रावल, प्रहलाद (14 वर्ष) पुत्र सुरेश रावल और विष्णु (14 वर्ष) पुत्र उत्तम रावल शामिल है।

हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनका सुमेरपुर के अस्पताल में इलाज जारी है। घायलों में अनिता (38 वर्ष) पत्नी प्रवीण रावल, दिया (18 वर्ष) पुत्री प्रवीण रावल और हर्षिता (18 वर्ष) पुत्री सुरेश रावल है। परिवार के सभी सदस्य मुंबई से अपने गांव डायलाना कलां लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राजस्थान के पाली में सड़क हादसा, परिवार के चार सदस्यों की मौ
सुमेरपुर के सदर थाना प्रभारी भगाराम मीणा के अनुसार, प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि कार चालक को झपकी आ गई थी, जिससे उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News