Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

फलता में पुनर्मतदान की मांग पर सड़क जाम, तृणमूल नेता पर धमकाने का आरोप

आरोपों के मुताबिक मतदान के दिन कई लोगों को वोट देने से रोका गया और ईवीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़, विशेष रूप से उन पर ब्लैक टेप लगाए जाने की शिकायत भी सामने आई। इसके बावजूद अब तक पुनर्मतदान की कोई घोषणा नहीं होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

02 May 2026

फलता में पुनर्मतदान की मांग पर सड़क जाम, तृणमूल नेता पर धमकाने का आरोप

कोलकाता। दक्षिण 24 परगना के फलता विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के बाद हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। ताजा घटनाक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग फलता विधानसभा के हासिम नगर इलाके में सड़कों पर उतर आए और कई घंटों तक अवरोध कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि चुनाव के बाद भी वे खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं और सत्ताधारी दल के कथित दबाव और धमकियों के चलते भय का माहौल बना हुआ है। लोगों ने तृणमूल के ग्राम पंचायत प्रधान इसराफिल पर स्थानीय महिलाओं को धमकाने के आऱोप लगाते हुए उसकी गिरफ्तारी की मांग की है। इसके साथ ही प्रदर्शनकारी पूरे फलता विधानसभा क्षेत्र में पुनर्मतदान कराने की मांग पर अड़े हुए हैं। आरोपों के मुताबिक मतदान के दिन कई लोगों को वोट देने से रोका गया और ईवीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़, विशेष रूप से उन पर ब्लैक टेप लगाए जाने की शिकायत भी सामने आई। इसके बावजूद अब तक पुनर्मतदान की कोई घोषणा नहीं होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में केंद्रीय बल और पुलिस प्रशासन तैनात किया गया है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है, लेकिन इलाके में तनाव अभी भी बना हुआ है और हालात सामान्य करने की कोशिशें जारी हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फलता में पुनर्मतदान की मांग पर सड़क जाम, तृणमूल नेता पर धमका
आरोपों के मुताबिक मतदान के दिन कई लोगों को वोट देने से रोका गया और ईवीएम मशीनों के साथ छेड़छाड़, विशेष रूप से उन पर ब्लैक टेप लगाए जाने की शिकायत भी सामने आई।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News