वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी इस तरह की वारदातों को अंजाम देने में माहिर है और अक्सर अकेले रहने वाले बुजुर्गों को ही निशाना बनाता है
कोलकाता। मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना में हावड़ा थाना की पुलिस ने एक ऐसे शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो बुजुर्गों की लाचारी और विश्वास का फायदा उठाकर उनकी जीवन भर की जमापूंजी लूट लेता था। बेलिलियस रोड इलाके में एक बुजुर्ग महिला को झांसे में लेकर उनके सोने के कीमती गहने लूटने वाले इस आरोपी को पुलिस ने कोलकाता के सोनागाछी इलाके से धर दबोचा है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी निगरानी की मदद से पुलिस इस शातिर तक पहुँचने में सफल रही। घटना की शुरुआत हावड़ा के व्यस्त बेलिलियस रोड पर हुई, जहाँ आरोपी ने एक असहाय बुजुर्ग महिला को अपना निशाना बनाया।
शातिर युवक ने महिला के पास जाकर बड़े ही विश्वास के साथ उन्हें प्रलोभन दिया कि पास ही में साडिय़ाँ और 1,000 रुपये नकद बांटे जा रहे हैं। मुफ्त उपहार और पैसों के लालच में आकर महिला उस युवक के पीछे चल दी। आरोपी उन्हें एक मकान की सुनसान सीढिय़ों के पास ले गया और वहां बातों में उलझाकर व डरा-धमकाकर उनके पहने हुए तमाम कीमती गहने उतरवा लिए। गहने हाथ लगते ही आरोपी बुजुर्ग महिला को वहीं बदहवास छोड़कर रफूचक्कर हो गया। लूट की शिकार महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोग इक_ा हुए और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। हावड़ा थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। फुटेज में आरोपी युवक स्पष्ट रूप से महिला को बहला-फुसलाकर ले जाता नजर आया। मुखबिरों की सूचना के आधार पर पुलिस ने सोनागाछी इलाके में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी इस तरह की वारदातों को अंजाम देने में माहिर है और अक्सर अकेले रहने वाले बुजुर्गों को ही निशाना बनाता है। पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेकर लूटे गए गहने बरामद करने की कोशिश कर रही है, साथ ही इस गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश की जा रही है।