Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

रोनाल्डो ने भविष्य को लेकर अटकलों पर लगाया विराम, अल-नास्र के साथ जुड़े रहेंगे

40 वर्षीय रोनाल्डो ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में अपना तीसरा खिताब हासिल किया, जब पुर्तगाल ने स्पेन को हराकर यूईएफए नेशंस लीग का खिताब जीता। रोनाल्डो ने फाइनल मुकाबले के दूसरे हाफ में अपना 138वां अंतरराष्ट्रीय गोल किया, जिससे मुकाबला 2-2 की बराबरी पर पहुंचा और फिर पुर्तगाल ने पेनल्टी शूटआउट में जीत हासिल की।

09 Jun 2025

रोनाल्डो ने भविष्य को लेकर अटकलों पर लगाया विराम, अल-नास्र के साथ जुड़े रहेंगे

नई दिल्ली। सऊदी प्रो लीग क्लब अल-नास्र के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुष्टि कर दी है कि वे अगला सीजन भी इसी क्लब के साथ खेलेंगे। इस घोषणा के साथ ही उनके भविष्य को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लग गया है।

40 वर्षीय रोनाल्डो ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में अपना तीसरा खिताब हासिल किया, जब पुर्तगाल ने स्पेन को हराकर यूईएफए नेशंस लीग का खिताब जीता। रोनाल्डो ने फाइनल मुकाबले के दूसरे हाफ में अपना 138वां अंतरराष्ट्रीय गोल किया, जिससे मुकाबला 2-2 की बराबरी पर पहुंचा और फिर पुर्तगाल ने पेनल्टी शूटआउट में जीत हासिल की। हालांकि, रोनाल्डो शूटआउट के समय मैदान पर नहीं थे, लेकिन उन्होंने बेंच से अपनी टीम की जीत का जश्न देखा और भावुक हो गए।

जीत के बाद रोनाल्डो ने सोमवार (भारतीय समयानुसार) कोे कहा, “मेरा भविष्य? कुछ खास नहीं बदलने वाला।” जब उनसे सीधे पूछा गया कि क्या वह अल-नास्र में ही बने रहेंगे, तो उन्होंने जवाब दिया – “हां।”

नेशंस लीग खिताब अब रोनाल्डो के यूरो 2016 और 2019 नेशंस लीग जीत के साथ उनकी उपलब्धियों में जुड़ गया है। इस भावुक जीत के बाद रोनाल्डो आंसुओं में नजर आए।

हालांकि, उनका नाम 14 जून से अमेरिका में शुरू हो रहे 32 टीमों के फीफा क्लब वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली कई टीमों के साथ जुड़ा था, लेकिन उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वह इस टूर्नामेंट में भाग नहीं लेंगे।

रोनाल्डो ने खुलासा किया कि उन्हें अमेरिका की कई क्लबों से प्रस्ताव मिले हैं। अल-नास्र के स्पोर्टिंग डायरेक्टर फर्नांडो हिएरो ने हाल ही में कहा था कि क्लब रोनाल्डो के साथ अनुबंध विस्तार को लेकर बातचीत कर रहा है, हालांकि अन्य टीमें भी उन्हें अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रही हैं।

रोनाल्डो ने दिसंबर, 2022 में मैनचेस्टर यूनाइटेड से अल-नास्र का रुख किया था और तब से अब तक उन्होंने 111 मैचों में 99 गोल दागे हैं।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रोनाल्डो ने भविष्य को लेकर अटकलों पर लगाया विराम, अल-नास्र क
40 वर्षीय रोनाल्डो ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में अपना तीसरा खिताब हासिल किया, जब पुर्तगाल ने स्पेन को हराकर यूईएफए नेशंस लीग का खिताब जीता। रोनाल्डो ने





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News