Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic

तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया

प्रशासन ने संकेत दिया है कि बचाव अभियान पूरा होने के बाद हादसे के कारणों और निर्माण की अनुमति संबंधी सभी पहलुओं की जांच की जाएगी

24 Jun 2026

तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया

कोलकाता। कोलकाता के तारातला इलाके में ब्रेस ब्रिज के पास निर्माणाधीन गोदाम की छत ढहने से बड़ा हादसा हो गया। बुधवार को तीन मंजिला निर्माणाधीन चाय गोदाम की तीसरी मंजिल की छत की ढलाई के दौरान अचानक ढांचा भरभराकर गिर पड़ा। मलबे के नीचे कई मजदूर दब गए। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने हादसे में 3 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि अब तक 18 घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
घटना के बाद सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मोचन बल, कोलकाता पुलिस, अग्निशमन विभाग और कोलकाता नगर निगम की संयुक्त टीमें युद्धस्तर पर बचाव अभियान चला रही हैं। मलबे में फंसे सभी श्रमिकों को जल्द बाहर निकालने के लिए गैस कटर, क्रेन, एंबुलेंस और अन्य आधुनिक बचाव उपकरणों की मदद ली जा रही है। घटनास्थल से दबे हुए मजदूरों की आवाजें सुनाई देने की भी सूचना है। बचावकर्मी बाहर से उनके नाम पुकारकर उनकी स्थिति का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बंदरगाह की जमीन पर उक्त चाय गोदाम का निर्माण किया जा रहा था। छत ढहने के समय बड़ी संख्या में मजदूर वहां कार्यरत थे। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मलबे के नीचे अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने 30 से अधिक मजदूरों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई है, हालांकि प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
राज्य सरकार ने राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी के लिए नवान्न से नियंत्रण कक्ष शुरू किया है। प्रभावित परिवारों और आम लोगों के लिए 1070, 8697981070, 033 22143526 तथा 033 22535185 नंबर जारी किए गए हैं।
राज्य के नगर विकास एवं नगर मामलों के राज्य मंत्री डॉ. इंद्रनील खान घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की पहली प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों की जान बचाना है और सभी संबंधित एजेंसियां तेजी से काम कर रही हैं। राकेश सिंह, मंत्री अग्निमित्रा पाल और नगर निगम आयुक्त स्मिता पांडे भी घटनास्थल पर पहुंचे।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने नगर विकास एवं नगर मामलों विभाग को पूरे अभियान में समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया है। वह स्वयं भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के लिए रवाना हुए।
इस बीच, मंत्री इंद्रनील खान ने निर्माण कार्य में निम्न गुणवत्ता की सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा है। स्थानीय लोगों ने भी गोदाम के निर्माण में अनियमितता और अवैध निर्माण का आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक जांच अभी शुरू नहीं हुई है। प्रशासन ने संकेत दिया है कि बचाव अभियान पूरा होने के बाद हादसे के कारणों और निर्माण की अनुमति संबंधी सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत
प्रशासन ने संकेत दिया है कि बचाव अभियान पूरा होने के बाद हादसे के कारणों और निर्माण की अनुमति संबंधी सभी पहलुओं की जांच की जाएगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News