Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

रूफटॉप रेस्टोरेंट बने मौत के जाल, 27 में नियमों की उड़ी धज्जियां

मेयर फिरहाद हकीम की अध्यक्षता वाली अग्नि सुरक्षा समिति ने इस रिपोर्ट को गंभीरता से लिया है

18 Jan 2026

रूफटॉप रेस्टोरेंट बने मौत के जाल, 27 में नियमों की उड़ी धज्जियां

कोलकाता। शहर के रूफटॉप रेस्टोरेंट में अग्नि सुरक्षा नियमों की भारी अनदेखी का खुलासा हुआ है। कोलकाता नगर निगम (केएमसी), पुलिस और दमकल विभाग की संयुक्त टीम द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में 83 में से 27 रेस्टोरेंट दोषी पाए गए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिन शर्तों पर इन्हें दोबारा खोलने की अनुमति दी गई थी, उन्हें पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया है। जांच टीम जब चौरंगी, कैमक स्ट्रीट और गरियाहाट जैसे वीआईपी इलाकों के रेस्टोरेंट में पहुंची, तो वहां का नजारा डराने वाला था। अग्नि सुरक्षा समिति की स्पष्ट शर्त थी कि छत पर कोई स्थायी आवरण नहीं होगा, ताकि आग लगने पर धुआं न फंसे। लेकिन जांच में पाया गया कि कई रेस्टोरेंट ने छत को पूरी तरह ढक दिया है।
छत पर खुली आग का उपयोग और गैस सिलेंडरों का भंडारण मिला, जबकि इस पर पूर्ण प्रतिबंध है। सुरक्षा के बजाय सजावट और मुनाफे को तरजीह दी गई। मेयर फिरहाद हकीम की अध्यक्षता वाली अग्नि सुरक्षा समिति ने इस रिपोर्ट को गंभीरता से लिया है। निगम सूत्रों के अनुसार, नियम तोडऩे वाले सभी 27 रेस्टोरेंट को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। उन्हें खामियां सुधारने के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा। इसके बाद भी यदि सुधार नहीं हुआ, तो इन रेस्टोरेंट को स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा। बता दें कि पिछले वर्ष 29 अप्रैल को बड़ाबाजार के मेछुआ में एक होटल में लगी आग ने 14 लोगों की जान ले ली थी। उस भीषण हादसे के बाद ही शहर के सभी 83 रूफटॉप रेस्टोरेंट बंद किए गए थे। पिछले साल दुर्गापूजा से पहले 15 सितंबर को इन्हें इस हलफनामे के बाद खोलने की अनुमति मिली थी कि ये सभी सुरक्षा मानकों का पालन करेंगे। रेस्टोरेंट मालिकों का तर्क है कि लंबे समय तक बंदी से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है और सभी कड़े नियमों का पालन करने से मुनाफा कम हो जाता है। 
इस पर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दो-टूक कहा कि व्यापारिक लाभ के लिए जनता की जान को खतरे में नहीं डाला जा सकता। सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होगा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रूफटॉप रेस्टोरेंट बने मौत के जाल
मेयर फिरहाद हकीम की अध्यक्षता वाली अग्नि सुरक्षा समिति ने इस रिपोर्ट को गंभीरता से लिया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News