Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

यात्रियों के साथ आरपीएफ की भिड़ंत, रणक्षेत्र बना दमदम स्टेशन

प्रदर्शन के दौरान कटा यात्री का पैर, फटा महिला जवान का सर

13 Jun 2025

यात्रियों के साथ आरपीएफ की भिड़ंत, रणक्षेत्र बना दमदम स्टेशन

कोलकाता। शुक्रवार सुबह दमदम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जब यात्रियों और आरपीएफ के बीच हुई झड़प ने भयावह रूप ले लिया। इस संघर्ष में एक यात्री का पैर कट गया और एक महिला आरपीएफ कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद स्टेशन परिसर में भारी अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 9 बजे जब डाउन बैरकपुर लोकल ट्रेन स्टेशन पर प्रवेश कर रही थी, तभी कुछ यात्रियों के बीच विवाद शुरू हो गया। स्थिति को संभालने आरपीएफ के कुछ जवान पहुंचे और लोगों को शांत कराने की कोशिश की। लेकिन मामला बिगड़ता चला गया।  हंगामे के दौरान एक यात्री और दो आरपीएफ कर्मी प्लेटफॉर्म से फिसलकर सीधे रेलवे ट्रैक पर जा गिरे। तभी ट्रेन वहाँ से गुजऱ गई और यात्री के ऊपर से गुजरने के कारण उसका एक पैर कट गया। वहीं महिला आरपीएफ कर्मी के सिर में गंभीर चोट आई। घायलों की पहचान 58 वर्षीय यात्री जगदीश चंद्र सरकार और 28 वर्षीय आरपीएफ महिला जवान करुणा कुमारी के रूप में हुई है। दोनों को तत्काल आर. जी. कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। स्टेशन के एक दुकानदार अशोक दास ने पूरी घटना अपनी आँखों से देखी। 
उन्होंने बताया कि मैंने देखा कि ट्रेन स्टेशन में घुस रही थी, तभी एक यात्री और आरपीएफ कर्मी आपसी झगड़े में ट्रैक पर गिर पड़े। चंद सेकंड में ही ट्रेन ऊपर से निकल गई। आसपास खड़े सभी यात्री सन्न रह गए।  
इस दर्दनाक हादसे में हालांकि किसी की मौत नहीं हुई है, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। रेलवे और आरपीएफ अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दमदम स्टेशन पर हुई यह घटना न केवल रेलवे के सुरक्षा उपायों पर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि कैसे मामूली झगड़े भीषण हादसे में तब्दील हो सकते हैं। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे को और सतर्कता बरतनी होगी, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को टाला जा सके।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


यात्रियों के साथ आरपीएफ की भिड़ंत, रणक्षेत्र बना दमदम स्टेशन
प्रदर्शन के दौरान कटा यात्री का पैर, फटा महिला जवान का सर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News