Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

"ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते" के तहत आरपीएफ ने 70 नाबालिगों को बचाया

रेलवे सुरक्षा बल न केवल यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि संकटग्रस्त और असहाय बच्चों की रक्षा के लिए भी पूरी तरह समर्पित है

14 Feb 2025

कोलकाता। पूर्व रेलवे की रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। एक जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक, आरपीएफ ने पूर्व रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से 70 नाबालिगों को बचाया। इनमें 41 लड़के और 29 लड़कियां शामिल हैं।
डिवीजन-वार बचाए गए नाबालिगों का विवरण इस प्रकार है :
हावड़ा डिवीजन – 27 लड़के, 15 लड़कियां
सियालदह डिवीजन – एक लड़का, तीन लड़कियां
आसनसोल डिवीजन – छह लड़के, नौ लड़कियां
मालदा डिवीजन – सात लड़के, दो लड़कियां
पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीप्तिमय दत्ता ने शुक्रवार को बताया कि ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते की यह सफलता पूर्व रेलवे की सुरक्षा और मानवता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। रेलवे द्वारा बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, और आगे भी ऐसे अभियानों को जारी रखा जाएगा।
आरपीएफ कर्मियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते इन बच्चों को उनके परिवारों से मिलाने या सुरक्षित हिरासत में सौंपने का कार्य किया गया। यह पहल दर्शाती है कि रेलवे सुरक्षा बल न केवल यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि संकटग्रस्त और असहाय बच्चों की रक्षा के लिए भी पूरी तरह समर्पित है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत आरपीएफ ने 70 नाबालिगों को बचाया
रेलवे सुरक्षा बल न केवल यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि संकटग्रस्त और असहाय बच्चों की रक्षा के लिए भी पूरी तरह समर्पित है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News