Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पर पथराव काे लेकर आरपीएफ ने कालियाचक पुलिस को लिखा पत्र

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत को भारतीय रेल के लिए प्रीमियम रात्रिकालीन यात्रा की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है

17 Jan 2026

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पर पथराव काे लेकर आरपीएफ ने कालियाचक पुलिस को लिखा पत्र

कोलकाता। देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उद्घाटन से पहले रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मालदा जिले के कालियाचक थाना प्रभारी को पत्र लिखकर ट्रेन पर संभावित पथराव को लेकर गंभीर आशंका जताई है। शुक्रवार दोपहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदा टाउन रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन का उद्घाटन किया।
आरपीएफ को मिले खुफिया इनपुट के अनुसार, उद्घाटन के बाद जब वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मालदा स्टेशन से आगे बढ़ेगी, तो कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव किए जाने और प्रधानमंत्री के विरोध में काले झंडे दिखाए जाने की साजिश रची जा सकती है। इसी को लेकर आरपीएफ ने स्थानीय पुलिस से कड़े सुरक्षा इंतजाम करने का अनुरोध किया है।
पत्र में उल्लेख है कि सुबोध कुमार साउ नामक व्यक्ति ने ई-मेल के जरिए आरपीएफ को सूचना दी थी कि कुछ शरारती तत्व देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को निशाना बना सकते हैं। आशंका जताई गई है कि जमीरघाटा, खल्तिपुर, चमग्राम, शंखपाड़ा, न्यू फरक्का, बल्लालपुर, धुलियान, बसुदेवपुर और तिलडांगा जैसे स्टेशनों के पास ट्रेन पर पथराव किया जा सकता है।
आरपीएफ ने कालियाचक पुलिस को इन सभी संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश देने को कहा है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
गौरतलब है कि, इससे पहले हावड़ा–न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस पर भी पथराव की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिन मामलों में रेलवे ने सख्त कार्रवाई की थी। इसी अनुभव को ध्यान में रखते हुए इस बार आरपीएफ ने पूर्व-निवारक कदम उठाए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को करीब 12.45 बजे मालदा टाउन रेलवे स्टेशन से हावड़ा–गुवाहाटी (कामाख्या) को जोड़ने वाली भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाए। साथ ही गुवाहाटी–हावड़ा रिटर्न सेवा का भी वर्चुअल शुभारंभ हुआ।
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) द्वारा संचालित और अनुरक्षित की जाने वाली यह 16 डिब्बों की ट्रेन 11 एसी थ्री-टियर, चार एसी टू-टियर और एक एसी फर्स्ट क्लास कोच से लैस होगी। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत को भारतीय रेल के लिए प्रीमियम रात्रिकालीन यात्रा की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पर पथराव काे लेकर पुलिस को लिखा पत्र
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत को भारतीय रेल के लिए प्रीमियम रात्रिकालीन यात्रा की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News