Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

आरएसपी अध्यक्ष रवि लामिछाने इस महीने जायेंगे चीन, वांग यी समेत शीर्ष नेताओं से मिलेंगे

नेपाल की सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रवि लामिछाने इस महीने के अंत में चार सदस्यीय पार्टी प्रतिनिधिमंडल के साथ चीन की राजधानी बीजिंग का दौरा करेंगे। इस दौरान वह चीनी विदेश मंत्री वांग यी और चीन के अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से उच्चस्तरीय बैठकें करेंगे।

23 Jul 2026

आरएसपी अध्यक्ष रवि लामिछाने इस महीने जायेंगे चीन, वांग यी समेत शीर्ष नेताओं से मिलेंगे

काठमांडू। नेपाल की सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रवि लामिछाने इस महीने के अंत में चार सदस्यीय पार्टी प्रतिनिधिमंडल के साथ चीन की राजधानी बीजिंग का दौरा करेंगे। इस दौरान वह चीनी विदेश मंत्री वांग यी और चीन के अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से उच्चस्तरीय बैठकें करेंगे।

पार्टी प्रवक्ता मनीष झा के अनुसार इस प्रतिनिधिमंडल में लामिछाने के करीबी कुछ नेता और सांसद भी शामिल होंगे। हालांकि, अन्य बैठकों और प्रतिनिधिमंडल के शेष सदस्यों के नाम अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य चीन के साथ राजनीतिक संवाद को मजबूत करना और 5 मार्च को नेपाल में हुए राजनीतिक परिवर्तन के बाद दोनों पक्षों के बीच विश्वास को और प्रगाढ़ बनाना है।

यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब नेपाल की नई सरकार और उसके दोनों पड़ोसी देशों—भारत और चीन—के बीच अब तक उच्चस्तरीय राजनीतिक संपर्क सीमित रहे हैं। प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने पदभार संभालने के बाद अब तक चीन या भारत के किसी भी राजदूत के साथ औपचारिक द्विपक्षीय बैठक नहीं की है। हाल ही में प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने अपने प्रमुख सलाहकार कुमार बेन को भारत यात्रा की तैयारियों के लिए नई दिल्ली भेजा था। इस दौरान कुमार बेन ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मुलाकात की थी।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि बीजिंग जाने वाले चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के तीन अन्य सदस्यों के नाम अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। बीजिंग प्रवास के दौरान रवि लामिछाने नेपाल-चीन द्विपक्षीय संबंधों तथा दोनों देशों के साझा हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चीनी अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करेंगे। रवि लामिछाने की यह चीन यात्रा पूरी तरह पार्टी स्तर की होगी और चीनी अधिकारियों के साथ उनकी बैठकों में नेपाल सरकार का कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं होगा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आरएसपी अध्यक्ष रवि लामिछाने इस महीने जायेंगे चीन, वांग यी सम
नेपाल की सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रवि लामिछाने इस महीने के अंत में चार सदस्यीय पार्टी प्रतिनिधिमंडल के साथ चीन की राजधानी बीजिं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News