Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

राजा बाजार में सड़क पर जुमे की नमाज को लेकर हंगामा, पुलिस ने खाली करवाई सड़क

पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी

15 May 2026

राजा बाजार में सड़क पर जुमे की नमाज को लेकर हंगामा, पुलिस ने खाली करवाई सड़क

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के राजा बाजार इलाके में शुक्रवार को सड़क पर जुमे की नमाज पढ़ने को लेकर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस द्वारा सड़क खाली कराने की कोशिश के दौरान नमाजियों और पुलिसकर्मियों के बीच बहस और नारेबाजी हुई। बाद में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में इलाके को खाली कराया गया और यातायात सामान्य किया गया।
जानकारी के अनुसार, राजा बाजार इलाके में वर्षों से सड़क पर जुमे की नमाज अदा की जाती रही है। हालांकि, राज्य की नई सरकार द्वारा सार्वजनिक सड़कों पर धार्मिक गतिविधियों पर रोक लगाने के आदेश के बाद शुक्रवार को पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से सड़क खाली करने को कहा। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने पुलिस से धक्का-मुक्की करने की कोशिश की। इसके साथ ही नारे - तकबीर व अल्लाह - हू - अकबर के नारे लगाए।
हालात को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को तैनात किया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
पुलिस के मुताबिक, कोलकाता के अधिकांश इलाकों में मस्जिदों के भीतर शांतिपूर्ण ढंग से जुमे की नमाज अदा की गई और केवल राजा बाजार इलाके में विवाद की स्थिति बनी। बाद में पुलिस ने सड़क खाली कराकर यातायात सुचारु करा दिया। फिलहाल, इलाके में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
इधर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक अर्जुन सिंह ने कहा कि सार्वजनिक सड़कों पर नमाज की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए और लोगों को मस्जिदों में जाकर इबादत करनी चाहिए। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से सड़क पर नमाज पढ़ने की परंपरा रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राजा बाजार में सड़क पर जुमे की नमाज को लेकर हंगामा
पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News