Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

इंग्लैंड के खिलाफ शेष तीन टी20 मैचों से बाहर हुए रसेल, अल्जारी जोसेफ की वापसी

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने रसेल के स्थान पर ऑलराउंडर शमर स्प्रिंगर को टीम में शामिल किया है। साथ ही तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ की भी तीन मैचों के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम में वापसी हुई है। दाएं हाथ के इस गेंदबाज को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच के दौरान मैदान पर हुई घटना के कारण दो मैचों का निलंबन मिला था।

13 Nov 2024

इंग्लैंड के खिलाफ शेष तीन टी20 मैचों से बाहर हुए रसेल, अल्जारी जोसेफ की वापसी

बारबाडोस। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑलराउंडर आंद्रे रसेल इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के बाकी बचे तीन मैचों से बाहर हो गए हैं। रसेल को बारबाडोस में श्रृंखला के शुरुआती मैच के दौरान टखने में चोट लग गई थी और वह दूसरे मैच से बाहर हो गए थे। यह मैच वेस्टइंडीज सात विकेट से हार गई थी और श्रृंखला में 2-0 से पीछे हो गई है।

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने रसेल के स्थान पर ऑलराउंडर शमर स्प्रिंगर को टीम में शामिल किया है। साथ ही तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ की भी तीन मैचों के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम में वापसी हुई है। दाएं हाथ के इस गेंदबाज को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच के दौरान मैदान पर हुई घटना के कारण दो मैचों का निलंबन मिला था।

क्रिकेट वेस्टइंडीज के अनुसार अल्जारी जोसेफ, दो मैचों का निलंबन पूरा करने के बाद शमर जोसेफ की जगह टीम में शामिल होंगे।

टी20 श्रृंखला के बाकी मैच सेंट लूसिया में खेले जाएंगे। दोनों टीमों के बीच तीसरा मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा।

वेस्टइंडीज टी20 टीम: रोवमैन पॉवेल (कप्तान), रोस्टन चेजज, मैथ्यू फोर्डे, शिमरोन हेटमायर, टेरेंस हिंड्स, शाई होप, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, गुडाकेश मोती, निकोलस पूरन, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


इंग्लैंड के खिलाफ शेष तीन टी20 मैचों से बाहर हुए रसेल, अल्जा
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने रसेल के स्थान पर ऑलराउंडर शमर स्प्रिंगर को टीम में शामिल किया है। साथ ही तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ की भी तीन मैचों के लिए 15 खिलाड़ियों की





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News