Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

सचिन तेंदुलकर 22 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा आएंगे, खेल मैदान का करेंगे उद्घाटन

दिन क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर दंतेवाड़ा प्रवास पर आ रहे हैं। वे छिंदनार, जावंगा और पनेड़ा जैसे गांवों में बने नए मल्टी-स्पोर्ट्स ग्राउंड का उद्घाटन करेंगे।

21 Apr 2026

सचिन तेंदुलकर 22 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा आएंगे, खेल मैदान का करेंगे उद्घाटन

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित रहे दंतेवाड़ा जिले के लिए 22 अप्रैल का दिन खास होने जा रहा है। इस

दिन क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर दंतेवाड़ा प्रवास पर आ रहे हैं। वे छिंदनार, जावंगा और पनेड़ा जैसे गांवों में बने नए मल्टी-स्पोर्ट्स ग्राउंड का उद्घाटन करेंगे।

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि यह दौरा केवल एक उद्घाटन कार्यक्रम नहीं है, बल्कि 'मैदान कप' पहल के जरिए जिले के सुदूर गांवों के बच्चों को खेलों से जोड़ने की एक बड़ी योजना है। अधिकारियों के अनुसार सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन और प्रशासन मिलकर 50 खेल मैदान तैयार कर रहे हैं, जिनमें से 15 मैदानों का काम पूरा हो चुका है।

जिला प्रशासन के अनुसार मास्टर ब्लाटर सचिन तेंदुलकर बुधवार की सुबह 09:30 से 10:30 बजे के बीच चार्टर्ड प्लेन से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेंगे। वहां से वे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ हेलीकॉप्टर के जरिए सीधे दंतेवाड़ा के लिए रवाना होंगे। इसके लिए नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इससे पूर्व कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी और एसपी गौरव राय खुद छिंदनार और पनेड़ा के मैदानों का निरीक्षण कर चुके हैं।

तेंदुलकर का दंतेवाड़ा प्रवास इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि जहां कभी डर और हिंसा का माहौल था, वहां अब खेल और उम्मीद की नई रोशनी नजर आ रही है। तेंदुलकर अपने परिवार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ छिंदनार गांव पहुंचेंगे और एक बड़े खेल प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे। इंद्रावती नदी के किनारे बसा छिंदनार गांव इन दिनों पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। गांव में उत्साह है, बच्चों के चेहरों पर खुशी है ।

एक ही परिसर में 16 तरह की खेल सुविधाएं मौजूद-

छिंदनार गांव में एक आधुनिक मल्टी‑स्पोर्ट्स ग्राउंड तैयार किया गया है। इस मैदान को सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन और मानदेशी चैम्पियन संस्था के सहयोग से विकसित किया गया है। खास बात यह है कि यहां एक ही परिसर में 16 तरह की खेल सुविधाएं मौजूद हैं। इसमें खो‑खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, क्रिकेट के साथ‑साथ एक्सरसाइज ज़ोन भी शामिल है। यह मैदान आदिवासी बच्चों और युवाओं के भविष्य को नई दिशा देगा। तेंदुलकर सबसे पहले इसी खेल मैदान का उद्घाटन करेंगे। वे बच्चों से मिलेंगे, उनके साथ समय बिताएंगे और पूरे परिसर का निरीक्षण भी करेंगे। छिंदनार के बाद तेंदुलकर गीदम के पास स्थित पनेड़ा ग्राउंड का भी लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे जावंगा एजुकेशन सिटी पहुंचेंगे, जहां ऑडिटोरियम में छात्रों से सीधा संवाद करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरे का मुख्य उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देना है। इसी कड़ी में प्रशासन ने दिव्यांग खिलाड़ी मड्डाराम कवासी की मुलाकात भी सचिन से कराने की योजना बनाई है।

उल्लेखनीय है कि सचिन तेंदुलकर की संस्था दंतेवाड़ा में खेलों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। जिले में 15 खेल मैदान तैयार किए जा चुके हैं। 25 स्कूलों, आश्रमों और पोटाकेबिन में खेल गतिविधियां लगातार संचालित हो रही हैं। सीमित जगह में मल्टी-यूज ग्राउंड विकसित किए गए हैं, जहां क्रिकेट के साथ अन्य खेल भी खेले जा सकते हैं। गीदम ब्लॉक के छिंदनार, कासोली, गुमड़ा, कारली, बांगापाल समेत कई स्कूलों में मैदान तैयार हो चुके हैं। जबकि दंतेवाड़ा ब्लॉक के चितालूर, मेंडोली, गोडरे, भांसी सहित अन्य स्थानों पर भी काम जारी है।

उल्लेखनीय है कि सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन ने सिर्फ मैदान बनाने तक खुद को सीमित नहीं रखा है। जिले के 15 से ज्यादा शिक्षकों को मुंबई में प्रोफेशनल कोचिंग दी गई है। बच्चों को क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों की तकनीकी ट्रेनिंग भी दी जा रही है। इससे ग्रामीण और आदिवासी अंचल के बच्चों को पहली बार प्रोफेशनल खेल माहौल मिल रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सचिन तेंदुलकर 22 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा आएंगे, खेल
दिन क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर दंतेवाड़ा प्रवास पर आ रहे हैं। वे छिंदनार, जावंगा और पनेड़ा जैसे गांवों में बने नए मल्टी-स्पोर्ट्स ग्राउंड का उद्घाटन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News