Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

सोनम वांगचुक के वायरल वीडियो पर सफदरजंग अस्पताल की सफाई, कहा- हाई कोर्ट के लिखित आदेश मिलने से पहले का है ये वीडियो

पर्यावरणविद सोनम वांगचुक के अस्पताल से जुड़े वायरल वीडियो को लेकर शनिवार को सफदरजंग अस्पताल प्रशासन ने अपना पक्ष रखते हुए इसे उच्च न्यायालय के आदेश से पहले का वीडियो बताया। अस्पताल ने बताया कि वायरल वीडियो उस समय रिकॉर्ड किया गया था जब उच्च न्यायालय का लिखित आदेश अस्पताल को नहीं मिला था।

25 Jul 2026

सोनम वांगचुक के वायरल वीडियो पर सफदरजंग अस्पताल की सफाई, कहा- हाई कोर्ट के लिखित आदेश मिलने से पहले का है ये वीडियो

नई दिल्ली। पर्यावरणविद सोनम वांगचुक के अस्पताल से जुड़े वायरल वीडियो को लेकर शनिवार को सफदरजंग अस्पताल प्रशासन ने अपना पक्ष रखते हुए इसे उच्च न्यायालय के आदेश से पहले का वीडियो बताया। अस्पताल ने बताया कि वायरल वीडियो उस समय रिकॉर्ड किया गया था जब उच्च न्यायालय का लिखित आदेश अस्पताल को नहीं मिला था।

अस्पताल की ओर से जारी बयान के अनुसार, यह वीडियो 21 जुलाई 2026 को अस्पताल परिसर के उस हिस्से में रिकॉर्ड किया गया, जहां वीडियो बनाना प्रतिबंधित है। प्रशासन का दावा है कि वीडियो कथित तौर पर सोनम वांगचुक के सहयोगियों ने बनाया और इसे अब सार्वजनिक किया। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि वीडियो रिकॉर्ड किए जाने के समय तक दिल्ली उच्च न्यायालय का लिखित आदेश अस्पताल प्रशासन को प्राप्त नहीं हुआ था।

अस्पताल प्रशासन ने कहा कि 21 जुलाई की शाम उच्च न्यायालय का लिखित आदेश अस्पताल को मिला, उसके तुरंत बाद पूरी प्रक्रिया का पालन किया गया। उसी दिन शाम 6 बजकर 40 मिनट पर सोनम वांगचुक को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों की टीम को सौंप दिया गया।

उल्लेखनीय है कि वायरल वीडियो में सोनम वांगचुक को अस्पताल से बाहर जाने से रोका जा रहा था। जिस पर वे पुलिस पर हाउस अरेस्ट का आरोप लगाते दिखाई दे रहे थे।

वही सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अगमो ने एक्स पर एक पोस्ट में कई सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि मेदांता अस्पताल के मुख्य गेट, रिसेप्शन, आईसीयू के बाहर पुलिस मौजूद है और वही तय कर रही है कि उनसे कौन मिल सकता है और कौन नहीं।

उन्होंने सवाल उठाया कि यदि अदालत ने स्पष्ट कर दिया है कि सोनम वांगचुक हिरासत में नहीं हैं, तो फिर पुलिस किस अधिकार के तहत लोगों की मुलाकात पर नियंत्रण कर रही है। एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में पुलिस की भूमिका नागरिकों की सुरक्षा और कानून का पालन सुनिश्चित करना है, न कि सत्ता में बैठे लोगों की ओर से नागरिकों को नियंत्रित करना। ऐसे सवाल हैं, जिन पर हर भारतीय को विचार करना चाहिए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सोनम वांगचुक के वायरल वीडियो पर सफदरजंग अस्पताल की सफाई, कहा
पर्यावरणविद सोनम वांगचुक के अस्पताल से जुड़े वायरल वीडियो को लेकर शनिवार को सफदरजंग अस्पताल प्रशासन ने अपना पक्ष रखते हुए इसे उच्च न्यायालय के आदेश से पहले का





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News