Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

सैफ अंडर-17 चैंपियनशिप 2025 का कार्यक्रम घोषित, 22 सितंबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला

टूर्नामेंट के 10वें संस्करण में सात देशों को दो समूहों में विभाजित किया जाएगा, जिसमें भारत और पाकिस्तान एक ही समूह में होंगे।

01 Aug 2025

सैफ अंडर-17 चैंपियनशिप 2025 का कार्यक्रम घोषित, 22 सितंबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला

नई दिल्ली। दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (सैफ) ने 15 से 27 सितंबर तक श्रीलंका के कोलंबो में होने वाली अंडर-17 सैफ चैम्पियनशिप के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट के 10वें संस्करण में सात देशों को दो समूहों में विभाजित किया जाएगा, जिसमें भारत और पाकिस्तान एक ही समूह में होंगे।

सैफ अंडर-17 चैंपियनशिप ग्रुप:

ग्रुप A: बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका।

ग्रुप B: भारत, पाकिस्तान, मालदीव, भूटान।

प्रत्येक ग्रुप की टीमें राउंड-रॉबिन प्रारूप में एक-दूसरे से एक बार खेलेंगी, जबकि प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। ग्रुप चरण के बाद के सभी मैच सिंगल-लेग एलिमिनेटर होंगे, जिनमें अतिरिक्त समय और निर्धारित समय के बाद ड्रॉ होने की स्थिति में पेनल्टी शूटआउट का प्रावधान होगा। मेज़बान श्रीलंका पहला मैच नेपाल के खिलाफ खेलेगा और टूर्नामेंट के सभी मैच रेसकोर्स इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएँगे।

सैफ अंडर-17 चैंपियनशिप कार्यक्रम:

ग्रुप चरण:

15 सितंबर - शाम 7:00 बजे - नेपाल बनाम श्रीलंका - ग्रुप ए

16 सितंबर - दोपहर 3:00 बजे - भारत बनाम मालदीव - ग्रुप बी

16 सितंबर - शाम 7:00 बजे - पाकिस्तान बनाम भूटान - ग्रुप बी

18 सितंबर - शाम 7:00 बजे - बांग्लादेश बनाम नेपाल - ग्रुप ए

19 सितंबर - दोपहर 3:00 बजे - पाकिस्तान बनाम मालदीव - ग्रुप बी

19 सितंबर - शाम 7:30 बजे - भूटान बनाम भारत - ग्रुप बी

21 सितंबर - शाम 7:00 बजे - बांग्लादेश बनाम श्रीलंका - ग्रुप ए

22 सितंबर - दोपहर 3:00 बजे - भारत बनाम पाकिस्तान - ग्रुप बी

22 सितंबर - शाम 7:30 बजे - भूटान बनाम मालदीव - ग्रुप बी

नॉकआउट:

सेमीफाइनल 1 - 25 सितंबर - दोपहर 3:00 बजे - ग्रुप ए का विजेता बनाम ग्रुप बी का उपविजेता

सेमीफाइनल 2 - 25 सितंबर - शाम 7:30 बजे - ग्रुप बी का विजेता बनाम ग्रुप ए का उपविजेता

फाइनल - 27 सितंबर - शाम 6:00 बजे - सेमीफाइनल 1 का विजेता बनाम सेमीफाइनल 2 का विजेता

गत विजेता भारत अपने अभियान की शुरुआत मालदीव के खिलाफ करेगा। ब्लू कोल्ट्स ने भूटान में पिछले संस्करण में बांग्लादेश को हराया था, जिसमें मोहम्मद कैफ और मोहम्मद अरबाश ने पिछले साल सितंबर में 2-0 से जीत हासिल की थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सैफ अंडर-17 चैंपियनशिप 2025 का कार्यक्रम घोषित, 22 सितंबर को
टूर्नामेंट के 10वें संस्करण में सात देशों को दो समूहों में विभाजित किया जाएगा, जिसमें भारत और पाकिस्तान एक ही समूह में होंगे।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News