Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

बर्नपुर में सेल आइएसपी की बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर

अब अवैध कब्जों को हटाकर क्षेत्र के विकास का रास्ता साफ किया जा रहा है

23 May 2026

बर्नपुर में सेल आइएसपी की बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर

आसनसोल। बर्नपुर में सेल-आईएसपी (इस्को स्टील प्लांट) प्रबंधन द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए चलाए गए अभियान के तहत शनिवार को बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 78 के तृणमूल कांग्रेस पार्षद अशोक रुद्र के कार्यालय को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
कार्रवाई के दौरान केवल एक कार्यालय ही नहीं, बल्कि सेल की जमीन पर बने कई तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालयों और क्लब घरों को भी तोड़ा गया। इस पूरे अभियान को लेकर क्षेत्र में काफी हलचल और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
सेल अधिकारियों के अनुसार, जिन संरचनाओं को हटाया गया, वे सभी कंपनी की जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई थीं। संबंधित पक्षों को पहले ही कई बार नोटिस देकर जगह खाली करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन आदेशों का पालन नहीं किया गया। इसके बाद नियमानुसार यह कार्रवाई की गई।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था, बल्कि लंबे समय से चल रही प्रक्रिया का हिस्सा था। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाना भविष्य की विकास परियोजनाओं और आम जनता के हित में जरूरी हो गया था। खाली कराई गई जमीन पर बुनियादी ढांचे के विकास की योजना भी बनाई जा रही है।
इस अभियान को सफल बनाने में पुलिस प्रशासन की भी अहम भूमिका रही। सेल प्रबंधन ने पुलिस के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि बेहतर समन्वय के कारण ही कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो सकी।
प्रशासन का दावा है कि पूरी कार्रवाई कानून के दायरे में रहकर की गई है और आगे भी अवैध कब्जों के खिलाफ इसी तरह अभियान जारी रहेगा।
हालांकि, इस मामले में तृणमूल कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं भाजपा नेताओं ने इसे लेकर राज्य की पूर्ववर्ती व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले पर्याप्त सहयोग नहीं मिलने के कारण ऐसी कार्रवाई संभव नहीं हो पाती थी। अब अवैध कब्जों को हटाकर क्षेत्र के विकास का रास्ता साफ किया जा रहा है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बर्नपुर में सेल आइएसपी की बड़ी कार्रवाई
अब अवैध कब्जों को हटाकर क्षेत्र के विकास का रास्ता साफ किया जा रहा है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News