Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

सेना की वर्दी में सलमान खान का रौद्र अवतार, 'बैटल ऑफ गलवान' का टीजर रिलीज

अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर सलमान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसका दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। सलमान पिछले काफी वक्त से इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे।

27 Dec 2025

सेना की वर्दी में सलमान खान का रौद्र अवतार, 'बैटल ऑफ गलवान' का टीजर रिलीज

सलमान खान के जन्मदिन पर उनके फैंस को इस बार भी बड़ा सरप्राइज मिला है। अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर सलमान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसका दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। सलमान पिछले काफी वक्त से इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे। अब शूटिंग पूरी होने के साथ ही टीजर सामने आते ही फिल्म को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच गया है।

टीजर में गूंजा देशभक्ति का जज्बा

टीजर की शुरुआत सलमान खान के दमदार डायलॉग से होती है, जो सीधे दिल को छू जाता है। वह जवानों को संबोधित करते हुए कहते हैं कि जख्मों को मेडल की तरह अपनाना सीखो और अगर मौत सामने खड़ी हो, तो उसे सलाम करना आना चाहिए। इसके बाद 'बिरसा मुंडा की जय', 'बजरंग बली की जय' और 'भारत माता की जय' के नारों से माहौल और भी जोशीला हो जाता है। बैकग्राउंड में बजता देशभक्ति गीत टीजर की ताकत को और बढ़ा देता है।

सेना की वर्दी में जमे सलमान

टीजर में सलमान खान भारतीय सेना की वर्दी में नजर आते हैं। उनका गंभीर और भावनाओं से भरा अंदाज दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ता है। इसमें युद्ध की कठोर और वास्तविक परिस्थितियों को दिखाया गया है, खासकर ऊंचाई वाले और मुश्किल इलाकों में होने वाली लड़ाई को। हिमेश रेशमिया का दमदार बैकग्राउंड स्कोर और स्टेबिन बेन की आवाज टीजर को और प्रभावशाली बना देती है।

कर्नल बी. संतोष बाबू के रोल में सलमान

'बैटल ऑफ गलवान' में सलमान खान भारतीय सेना के वीर अधिकारी कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म साल 2020 में लद्दाख की गलवान घाटी में हुए ऐतिहासिक संघर्ष पर आधारित है। इससे पहले फिल्म से सलमान का एक लुक सामने आया था, जिसमें उनके चेहरे पर खून के निशान दिखाई दिए थे। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं और इसमें पहली बार सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी।

'बैटल ऑफ गलवान' भारतीय सेना के शौर्य, बलिदान और अदम्य साहस की कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करेगी। फिल्म 15 जून 2020 को गलवान घाटी में हुई उस ऐतिहासिक झड़प से प्रेरित है, जहां बिना गोली चले भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच भीषण संघर्ष हुआ था। यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सलमान के दमदार अवतार और देशभक्ति से भरपूर इस टीजर ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता कई गुना बढ़ा दी है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सेना की वर्दी में सलमान खान का रौद्र अवतार, 'बैटल ऑफ गलवान'
अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर सलमान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसका दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। सलमान पिछले





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News