Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

सौ करोड़ के क्लब में शामिल हुई सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर'

इसके बावजूद, धीमी रफ्तार के बावजूद 'सिकंदर' ने आखिरकार बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जो किसी भी फिल्म के लिए एक अहम मुकाम माना जाता है।

07 Apr 2025

सौ करोड़ के क्लब में शामिल हुई सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर'

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई थी। दर्शकों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह था, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। शुरुआत से ही यह फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित करने के लिए जूझती नजर आई। हर गुजरते दिन के साथ इसकी कमाई में गिरावट देखी गई। इसके बावजूद, धीमी रफ्तार के बावजूद 'सिकंदर' ने आखिरकार बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जो किसी भी फिल्म के लिए एक अहम मुकाम माना जाता है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' ने रिलीज के आठवें दिन यानी दूसरे रविवार को करीब 4.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बढ़कर 102.25 करोड़ रुपये हो गया है। गौरतलब है कि 'सिकंदर' ने पहले दिन 26 करोड़ रुपये की मजबूत ओपनिंग ली थी। वहीं, दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 187.84 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का अनुमानित बजट लगभग 200 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, ऐसे में 'सिकंदर' को अभी भी मुनाफे की राह तय करने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है।

'सिकंदर' का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर ए.आर. मुरुगदॉस ने किया है, जिन्हें 'गजनी' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए जाना जाता है। इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है साजिद नाडियाडवाला ने। अगर कास्ट की बात करें तो सलमान खान के साथ पहली बार रश्मिका मंदाना की जोड़ी स्क्रीन पर नजर आई है। इसके अलावा प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल और शरमन जोशी जैसे दमदार कलाकार भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए हैं। 'सिकंदर' की कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भ्रष्ट व्यवस्था से तंग आ चुका है और अब उसके खिलाफ खुलकर खड़ा होता है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन, इमोशन और ड्रामा का मेल देखने को मिलता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सौ करोड़ के क्लब में शामिल हुई सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर'
इसके बावजूद, धीमी रफ्तार के बावजूद 'सिकंदर' ने आखिरकार बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जो किसी भी फिल्म के लिए एक अहम मुकाम माना जाता ह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News