Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

सलमान खान की 'मातृभूमि' की राह हुई लंबी

पहले इस फिल्म को अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने की योजना थी, लेकिन अब इसके इस वर्ष रिलीज होने की संभावना काफी कम नजर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म से जुड़े कुछ लंबित मुद्दों के कारण इसकी रिलीज लगातार टल रही है।
 

13 Jul 2026

सलमान खान की 'मातृभूमि' की राह हुई लंबी

अभिनेता सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' की रिलीज को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। पहले इस फिल्म को अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने की योजना थी, लेकिन अब इसके इस वर्ष रिलीज होने की संभावना काफी कम नजर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म से जुड़े कुछ लंबित मुद्दों के कारण इसकी रिलीज लगातार टल रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म को रिलीज करने के प्रयास जारी हैं, लेकिन यदि मौजूदा समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो इसे वर्ष 2027 तक टाला जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि यदि विवाद जल्द सुलझ भी जाता है, तब भी उपयुक्त रिलीज डेट मिलना आसान नहीं होगा, क्योंकि अधिकांश प्रमुख तारीखें पहले से बुक हैं। बताया गया है कि सलमान खान किसी अन्य बड़ी फिल्म से बॉक्स ऑफिस टकराव से बचना पसंद करते हैं और इसी वजह से जल्दबाजी में रिलीज का फैसला नहीं लिया जाएगा।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि यदि 'मातृभूमि' अगले साल तक टलती है तो 2027 में सलमान खान की दो बड़ी फिल्में रिलीज हो सकती हैं। उनकी दूसरी फिल्म ' एसवीसी63', जिसमें अभिनेत्री नयनतारा भी नजर आएंगी, ईद 2027 के मौके पर रिलीज के लिए निर्धारित बताई जा रही है।

अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' वर्ष 2020 में भारत और चीन के बीच हुए गलवान घाटी संघर्ष की पृष्ठभूमि पर आधारित है। बताया जा रहा है कि फिल्म की विषयवस्तु को लेकर उठी आपत्तियों के कारण इसे अभी तक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से अंतिम प्रमाणपत्र नहीं मिल पाया है। ऐसे में फिल्म की रिलीज पर अंतिम फैसला सेंसर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही लिया जाएगा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सलमान खान की 'मातृभूमि' की राह हुई लंबी
पहले इस फिल्म को अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने की योजना थी, लेकिन अब इसके इस वर्ष रिलीज होने की संभावना काफी कम नजर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक,





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News