Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

पोस्ट को लेकर उठे सवालों पर सलमान खान का रिएक्शन

अभिनेता ने लिखा था कि खुद के साथ रहने के दो तरीके होते हैं, 'अकेले' और 'तन्हा'। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया और फैंस सलमान की मानसिक स्थिति को लेकर अटकलें लगाने लगे। बढ़ती चर्चाओं के बीच अब अभिनेता ने खुद सामने आकर पूरे मामले पर सफाई दी है।

19 May 2026

पोस्ट को लेकर उठे सवालों पर सलमान खान का रिएक्शन

सलमान खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को चिंता में डाल दिया था। अभिनेता ने लिखा था कि खुद के साथ रहने के दो तरीके होते हैं, 'अकेले' और 'तन्हा'। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया और फैंस सलमान की मानसिक स्थिति को लेकर अटकलें लगाने लगे। बढ़ती चर्चाओं के बीच अब अभिनेता ने खुद सामने आकर पूरे मामले पर सफाई दी है।

सलमान ने एक्स पर नई पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "अरे यार, मैं अपने बारे में कोई बात नहीं कर रहा था। जब मेरे पास इतना बड़ा और शानदार परिवार और दोस्त हैं तो मैं अकेला कैसे हो सकता हूं। आप लोगों की दुआओं और प्यार के साथ मैं अकेला नहीं हो सकता, वरना मैं सबसे बड़ा नाशुक्रा साबित होऊंगा।" उन्होंने आगे मजाकिया अंदाज में कहा कि कभी-कभी लोगों के बीच रहकर थकान हो जाती है, इसलिए उन्हें थोड़ा वक्त चाहिए होता है।

अभिनेता ने यह भी बताया कि उनकी पिछली पोस्ट को लेकर उनकी मां भी परेशान हो गई थीं। सलमान ने लिखा, "इस बार कोई फोटो नहीं डाली तो ब्रेकिंग न्यूज बना दिया। मम्मी पूछ रही हैं, क्या हुआ बेटा? चिल मारो यार।" सलमान की इस सफाई के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता इन दिनों निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की फिल्म 'एसवीसी63' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके साथ नयनतारा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पोस्ट को लेकर उठे सवालों पर सलमान खान का रिएक्शन
अभिनेता ने लिखा था कि खुद के साथ रहने के दो तरीके होते हैं, 'अकेले' और 'तन्हा'। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया और फैंस सलमान की मानसि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News