Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

अभिनव कश्यप के आरोपों पर सलमान खान का जवाब

इस बार 'बिग बॉस 19' के वीकेंड का वार के पहले दिन सलमान ने तान्या मित्तल का बर्थडे सेलिब्रेट किया। इसी दौरान उन्होंने इशारों-इशारों में अनुराग कश्यप के भाई अभिनव कश्यप पर भी तंज कस दिया।

28 Sep 2025

अभिनव कश्यप के आरोपों पर सलमान खान का जवाब

'बिग बॉस' का वीकेंड का वार हमेशा दर्शकों के लिए खास होता है, क्योंकि इस मौके पर शो के होस्ट सलमान खान आते हैं। वह न सिर्फ कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हैं बल्कि उनके साथ हंसी-मजाक और मस्ती भी करते हैं। इस बार 'बिग बॉस 19' के वीकेंड का वार के पहले दिन सलमान ने तान्या मित्तल का बर्थडे सेलिब्रेट किया। इसी दौरान उन्होंने इशारों-इशारों में अनुराग कश्यप के भाई अभिनव कश्यप पर भी तंज कस दिया।

गौरतलब है कि अभिनव कश्यप पहले सलमान और उनके परिवार पर करियर बर्बाद करने जैसे गंभीर आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने सलमान को "गुंडा, मवाली और छपरी" तक कह दिया था। सलमान और अभिनव ने पहली बार फिल्म 'दबंग' में साथ काम किया था, लेकिन उसके बाद दोनों का रास्ता अलग हो गया। इन आरोपों के चलते सलमान सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी हुए थे। अब वीकेंड का वार मंच का इस्तेमाल करते हुए सलमान ने अभिनव पर पलटवार कर दिया।

जब सलमान ने तान्या मित्तल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, तो तान्या ने अपनी इच्छा जताते हुए कहा कि वो चाहती हैं मुंबई में सलमान उनके परिवार जैसे बन जाएं ताकि उन्हें यहां सुरक्षित महसूस हो। इस पर सलमान ने जवाब दिया, "जो भी मेरे साथ जुड़े थे या जुड़े हैं, आजकल उनकी भी हालत खराब है। बैठे-बैठे लोग बेकार की बातें कर रहे हैं। जिनसे कभी मेरा अच्छा रिश्ता रहा और जिन्होंने मेरी तारीफ की थी, अब वही मुझे नापसंद करने लगे हैं।"

आगे सलमान ने तंज कसते हुए कहा, "आजकल लोग पॉडकास्ट में आकर ऊट-पटांग बातें करते हैं, क्योंकि उनके पास कोई काम नहीं है। मेरा सबसे यही कहना है, प्लीज कोई काम कर लो।" हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर अभिनव कश्यप का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा साफतौर पर उन्हीं की ओर था। सलमान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स का कहना है कि यह अभिनव को दिया गया उनका करारा जवाब है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अभिनव कश्यप के आरोपों पर सलमान खान का जवाब
इस बार 'बिग बॉस 19' के वीकेंड का वार के पहले दिन सलमान ने तान्या मित्तल का बर्थडे सेलिब्रेट किया। इसी दौरान उन्होंने इशारों-इशारों में अनुराग कश्यप के भाई अभिनव





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News