Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सलमान खान की देशभक्ति फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में देरी

निर्माता भी लगातार फिल्म से जुड़े अपडेट शेयर करते रहते हैं, जिससे प्रशंसकों का उत्साह बढ़ता रहता है। हालांकि, अब जो खबर सामने आई है, वह फैंस को थोड़ा निराश कर सकती है, क्योंकि फिल्म के इंतजार की घड़ियां अब और लंबी हो सकती हैं।

04 Nov 2025

सलमान खान की देशभक्ति फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में देरी

बाॅलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अब अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में नजर आने वाले हैं। 'सिकंदर’ की ठीक-ठाक सफलता के बाद अब दर्शकों की निगाहें इस फिल्म पर टिकी हैं। निर्माता भी लगातार फिल्म से जुड़े अपडेट शेयर करते रहते हैं, जिससे प्रशंसकों का उत्साह बढ़ता रहता है। हालांकि, अब जो खबर सामने आई है, वह फैंस को थोड़ा निराश कर सकती है, क्योंकि फिल्म के इंतजार की घड़ियां अब और लंबी हो सकती हैं।

'बैटल ऑफ गलवान' की रिलीज में होगा बदलाव

अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को जनवरी 2026 में रिलीज किए जाने की चर्चा थी, लेकिन ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक यह अब संभव नहीं लग रहा है। सूत्रों के अनुसार, "जनवरी में रिलीज मुमकिन नहीं होगी, लेकिन जून में रिलीज को लेकर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। टीम यह भी देख रही है कि जुलाई या अगस्त में कोई बेहतर रिलीज डेट मिल सके।"

'बैटल ऑफ गलवान' की कहानी और कास्ट

यह फिल्म 2020 में लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय सेना और चीनी सैनिकों के बीच हुए युद्ध पर आधारित है, जिसमें भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हुए थे। फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह, अभिलाष चौधरी, अंकुर भाटिया, सिद्धार्थ मूली, विपिन भारद्वाज, जेन शॉ, हीरा सोहल, हर्षिल शाह और अभिश्री सेन जैसे कलाकार नजर आएंगे। वहीं, काम की बात करें तो सलमान इस समय टीवी शो 'बिग बॉस 19' को होस्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सलमान खान की देशभक्ति फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में देरी
निर्माता भी लगातार फिल्म से जुड़े अपडेट शेयर करते रहते हैं, जिससे प्रशंसकों का उत्साह बढ़ता रहता है। हालांकि, अब जो खबर सामने आई है, वह फैंस को थोड़ा निराश कर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News