Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

वरिष्ठ वामपंथी नेता समीर पुततुण्ड का निधन, ममता ने शोक जताया

वरिष्ठ वामपंथी नेता समीर पुततुण्ड का निधन, ममता ने शोक जताया

12 Jan 2026

वरिष्ठ वामपंथी नेता समीर पुततुण्ड का निधन, ममता ने शोक जताया

वरिष्ठ वामपंथी नेता समीर पुततुण्ड का रविवार देर रात निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। रविवार रात करीब 11:15 बजे दक्षिण कोलकाता के मुकुंदपुकुर स्थित एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

 

परिवार सूत्रों के अनुसार, समीर पुततुण्ड लंबे समय से अस्वस्थ थे। सोमवार उनका पार्थिव देह दक्षिण 24 परगना स्थित उनके पैतृक आवास ले जाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। यह जानकारी उनकी पत्नी और पीडीएस (पार्टी ऑफ डेमोक्रेटिक सोशलिज़्म) की नेता अनुराधा पुततुण्ड ने दी।

 

समीर पुततुण्ड को सीपीएम के एक कुशल संगठनकर्ता के रूप में जाना जाता था। वे दक्षिण 24 परगना जिले में पार्टी के जिला सचिव रह चुके थे। हालांकि, पार्टी नेतृत्व से मतभेद के चलते उन्होंने वर्ष 2001 के विधानसभा चुनाव से पहले सैफुद्दीन चौधरी के साथ सीपीएम से अलग होने का फैसला किया।

 

इसके बाद उन्होंने पीडीएस की स्थापना की और उसी चुनाव में जादवपुर विधानसभा सीट से तत्कालीन मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। बाद के वर्षों में सिंगूर और नंदीग्राम के भूमि आंदोलन के दौरान वे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ सक्रिय रूप से जुड़े रहे।

 

ममता बनर्जी ने अपने शोक संदेश में कहा कि समीर पुततुण्ड के निधन से उन्होंने एक पुराने साथी को खो

दिया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


वरिष्ठ वामपंथी नेता समीर पुततुण्ड का निधन
वरिष्ठ वामपंथी नेता समीर पुततुण्ड का निधन, ममता ने शोक जताया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News