Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सनातन संस्कृति पर आक्रमण हो सकते हैं, लेकिन उसे पराजित नहीं किया जा सकता: योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1000 वर्ष पूर्व आक्रांता महमूद गजनवी के आक्रमण सहित विदेशी आक्रांताओं ने सोमनाथ मंदिर पर 17 बार आक्रमण कर उसके वैभव को खंडित करने का प्रयास किया था।

11 May 2026

सनातन संस्कृति पर आक्रमण हो सकते हैं, लेकिन उसे पराजित नहीं किया जा सकता: योगी आदित्यनाथ

सोमनाथ मंदिर के 75वर्ष पूरे होने पर काशी में आयाेजित हुआ सोमनाथ संकल्प महोत्सव वाराणसी,11 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1000 वर्ष पूर्व आक्रांता महमूद गजनवी के आक्रमण सहित विदेशी आक्रांताओं ने सोमनाथ मंदिर पर 17 बार आक्रमण कर उसके वैभव को खंडित करने का प्रयास किया था। क्योकि उन्हें यह भ्रम था कि मूर्तियों को खंडित करके इसके वैभव को लूट कर वे भारत की सनातनी आत्मा को सदैव के लिए समाप्त कर सकते हैं। सनातन संस्कृति पर आक्रमण तो हो सकते हैं, लेकिन उसे कभी पराजित नहीं किया जा सकणा।

मुख्यमंत्री याेगी सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के त्रयंबकेश्वर बहुउद्देशीय हाल में सोमनाथ मंदिर के 75वर्ष पूरे होने पर आयोजित सोमनाथ संकल्प महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। "सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, अटूट आस्था की गौरव गाथा" के अवसर पर मुख्यमंत्री याेगी ने सोमनाथ मंदिर पर हुए विदेशी आक्रांताओं के हमले का उल्लेख करते हुए कहा कि सिर्फ सोमनाथ महादेव मंदिर पर ही नही भारत के हजारों धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के साथ काशी विश्वनाथ धाम पर भी हमला हुआ। इसके बावजूद भारत की सनातनी परंपरा और सांस्कृतिक चेतना आज भी पूरी शक्ति के साथ जीवित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोमनाथ मंदिर और काशी विश्वनाथ धाम दोनों ही भारत के इतिहास और सनातन संस्कृति की अदम्य शक्ति के प्रतीक हैं। सनातन संस्कृति पर आक्रमण तो हो सकते हैं, लेकिन उसे कभी पराजित नहीं किया जा सकता, विनाश क्षणिक होता है, जबकि सृजन शाश्वत होता है।

इससे पहले महोत्सव में स्कूल की छात्राओं ने शंखनाद और मंत्रोच्चार के बीच राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री याेगी का स्वागत किया। समारोह में अतिथियों ने सोमनाथ महादेव को प्रणाम और पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जन समूह ने "ॐ" का जप किया। इसके बाद सोमनाथ संकल्प का सामूहिक पाठ किया गया। मुख्यमंत्री ने भी संकल्प का वाचन किया। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं व अतिथियों ने भी उसका सामूहिक अनुच्चारण किया। महोत्सव में मुख्यमंत्री ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पटका और रुद्राक्ष की माला पहनाई। इसके बाद वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी ने मुख्यमंत्री को पटका और रुद्राक्ष की माला पहनाई।

सोमनाथ मंदिर के 75वर्ष पूरे होने पर श्री काशी-विश्वनाथ मंदिर परिसर के मल्टीपरपज हॉल में आयोजित प्रदर्शनी का भी राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। समारोह में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सनातन संस्कृति पर आक्रमण हो सकते हैं, लेकिन उसे पराजित नहीं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1000 वर्ष पूर्व आक्रांता महमूद गजनवी के आक्रमण सहित विदेशी आक्रांताओं ने सोमनाथ मंदिर पर 17 बार आक्रमण कर उ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News