Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

बालू तस्करी का नया तरीका विफल, दांतन में प्रशासन की बड़ी छापेमारी

बालू तस्करी का नया तरीका विफल, दांतन में प्रशासन की बड़ी छापेमारी

09 Jan 2026

बालू तस्करी का नया तरीका विफल, दांतन में प्रशासन की बड़ी छापेमारी

। जिले में भूमि एवं भूमि सुधार विभाग ने बालू तस्करी के एक बड़े गिरोह को ध्वस्त करते हुए गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने लगातार विशेष अभियान चलाकर दांतन इलाके से बालू लदे 20 वाहनों को जब्त किया है। प्रत्येक वाहन पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

जांच में यह तथ्य सामने आया है कि तस्करों ने सरकारी राजस्व को चूना लगाने के लिए एक अनूठा तरीका अपनाया था। नियमों के अनुसार, दांतन से पांसकुड़ा तक बालू ले जाने के लिए 12 घंटे का समय मिलता है। तस्कर इसी 'कैरिंग ऑर्डर' (सीओ) का लाभ उठाकर बालू को पांसकुड़ा ले जाने के बजाय रास्ते में ही बेलदा, नारायणगढ़ और मनोहरपुर जैसे बाजारों में उतार देते थे। कम समय में माल खाली होने के कारण वे उसी वैध कागजात पर दोबारा खदान से बालू भरकर परिवहन करते थे। इससे एक ही चालान पर कई बार बालू की निकासी की जा रही थी।

गुरुवार को भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों ने सुवर्णरेखा नदी के किनारे स्थित दांतन-एक ब्लॉक की खदानों का भी निरीक्षण किया। खड़गपुर की एसडीओ सुरभि सिंगला और भूमि सुधार अधिकारी अभिजीत भुइयां ने पाया कि खदानों से जारी अधिकांश चालान पांसकुड़ा के लिए थे।

अधिकारियों को संदेह है कि इस पूरे खेल में खदान मालिकों की भी मिलीभगत है। विभाग अब इन खदान मालिकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के लिए राज्य और जिला प्रशासन को पत्र लिखने की तैयारी कर रहा है।

तस्कर अब भारी वाहनों के स्थान पर ट्रैक्टरों का उपयोग अधिक कर रहे हैं, क्योंकि ये ग्रामीण रास्तों से आसानी से निकल जाते हैं। पकड़े गए वाहनों में कई बिना नंबर प्लेट के भी मिले हैं। विभाग के अनुसार, 100 सीएफटी के चालान पर 150 सीएफटी तक बालू लादकर ओवरलोडिंग भी की जा रही थी।

महकमा भूमि एवं भूमि सुधार अधिकारी अभिजीत भुइयां ने कहा कि पकड़े गए वाहनों पर कुल 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जब तक यह राशि सरकारी कोष में जमा नहीं होती, तब तक इन वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध बालू उत्खनन और तस्करी रोकने के लिए आने वाले दिनों में अभियान और तेज किया जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बालू तस्करी का नया तरीका विफल
बालू तस्करी का नया तरीका विफल, दांतन में प्रशासन की बड़ी छापेमारी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News