Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

संजीव गोयनका समूह ने बंगाल में 15,800 करोड़ के पूंजीगत व्यय की प्रतिबद्धता जाहिर की

गोयनका ने इस बात पर जोर दिया कि यह प्रतिबद्धता मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व के कारण ही संभव हो पाई है

18 Dec 2025

संजीव गोयनका समूह ने बंगाल में 15,800 करोड़ के पूंजीगत व्यय की प्रतिबद्धता जाहिर की

कोलकाता। आरपी-संजीव गोयनका समूह के चेयरमैन संजीव गोयनका ने पश्चिम बंगाल में ऊर्जा, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से 15,800 करोड़ रुपये की पूंजीगत व्यय योजना की बृहस्पतिवार को घोषणा की। बिजनेस एंड इंडस्ट्री कॉन्क्लेव 2025 में उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्णायक नेतृत्व की प्रशंसा की। गोयनका कहा कि उनके समूह ने उनके नेतृत्व के पिछले कुछ वर्ष में 26,500 करोड़ रुपये का निवेश किया है।  उन्होंने कहा कि प्रस्तावित निवेश का मुख्य आधार 12,000 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 5,000 मेगावाट (एमडब्ल्यूएच) की विशाल भंडारण सुविधा है। आरपी-संजीव गोयनका समूह के चेयरमैन ने दावा किया कि इस परियोजना के भारत में अपनी तरह की पहली परियोजनाओं में से एक होने की उम्मीद है। इस उच्च क्षमता वाले भंडारण का तात्कालिक लक्ष्य कोलकाता शहर को नवीकरणीय स्रोतों से कम से कम 50 प्रतिशत ऊर्जा प्राप्त करने में सक्षम बनाना है। गोयनका ने कहा कि यदि यह लक्ष्य हासिल कर लिया जाता है, तो नवीकरणीय ऊर्जा आपूर्ति का यह अनुपात देश में पहला होगा। आरपी-संजीव गोयनका समूह ने इसके लिए आवश्यक भूमि के लिए आवेदन पत्र पहले ही जमा कर दिया है। समूह ऊर्जा क्षेत्र के अलावा, सामाजिक अवसंरचना में महत्वपूर्ण धनराशि लगा रहा है। साथ ही शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवा में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने के लिए करीब 1,000 करोड़ रुपये का निवेश कर रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में, समूह अपनी क्षमता को दोगुना करेगा। केवल इस विस्तार के लिए ही 500 करोड़ रुपये के निवेश की आवश्यकता है। साथ ही, समूह स्वास्थ्य सेवा पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है जिसके तहत अत्याधुनिक अस्पताल के निर्माण की योजना जारी है। इस प्रमुख सुविधा का संचालन जनवरी 2027 तक शुरू होने की उम्मीद है। इससे समूह द्वारा प्रस्तावित कुल पूंजीगत व्यय 15,800 करोड़ रुपये बैठता है। गोयनका ने इस बात पर जोर दिया कि यह प्रतिबद्धता मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व के कारण ही संभव हो पाई है। उन्होंने इस महत्वाकांक्षी योजना को संभव बनाने में मुख्यमंत्री के निर्णायक रुख और त्वरित कार्रवाई को प्रमुख कारक बताया। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


15,800 करोड़ के पूंजीगत व्यय की प्रतिबद्धता जाहिर की
गोयनका ने इस बात पर जोर दिया कि यह प्रतिबद्धता मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व के कारण ही संभव हो पाई है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News