वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
शिक्षा मंत्री को घेर कर छात्रों ने लगाया वी वांट जस्टिस का नारा
कोलकाता। कॉलेज के अंदर माँ सरस्वती हाथ में वीणा लिए खड़ी हैं, जबकि पुलिस बाहर बंदूक लिए पहरा दे रही है। यह अद्भूत नजारा सरस्वती पूजा के दिन रविवार को योगेश चंद्र लॉ कॉलेज में दिखाई पड़ा। एक तरफ हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद पुलिस की सख्ती थी तो दूसरे तरफ आईकार्ड जांच के बाद कॉलेज में प्रवेश को लेकर छात्रों में गुस्सा।
इस सब के बीच शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु को भी कॉलेज में हो रहे पूजा में शामिल होने के लिये पहुंचना था। शिक्षा मंत्री दोपहर को कॉलेज पहुँचे तो मंत्री को देखते ही छात्र भड़क उठे और वी वांट जस्टिस का नारा लगाने लगे। हालांकि मंत्री ने कहा कि सब कुछ ठीक है, कोई समस्या नहीं है, सब कुछ ठीक है, कोई बात नहीं हैं। यह पूजा हाईकोर्ट के आदेश पर की जा रही है और इस पूजा में प्रिंसिपल खुद उपस्थित हैं और कॉलेज की गवर्निंग बॉडी की अध्यक्ष माला रॉय भी हैं, हम पूजा देखने के लिये आये हैं और पूजा देखकर चले जायेंगे।
शिक्षा मंत्री मीडिया प्रतिनिधियों से बात कर रहे हैं तभी कॉलेज परिसर नारों से गूंजने लगा। तो शिक्षा मंत्री नाराज होकर कहा कि वे बात नहीं करना चाहते बस मीडिया का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं।