Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

थाईलैंड ओपन का खिताब जीतने से चूके सात्विक-चिराग

रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में इंडोनेशिया की डेनियल मार्थिन और लियो कार्नांडो की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को सीधे गेमों में 21-12, 25-23 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

17 May 2026

थाईलैंड ओपन का खिताब जीतने से चूके सात्विक-चिराग

बैंकॉक। बैंकॉक में आयोजित थाईलैंड ओपन 2026 सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की स्टार पुरुष युगल जोड़ी सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी खिताब जीतने से चूक गई। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में इंडोनेशिया की डेनियल मार्थिन और लियो कार्नांडो की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को सीधे गेमों में 21-12, 25-23 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

बैंकॉक के निमिबुत्र स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में इंडोनेशियाई जोड़ी ने शुरुआत से ही आक्रामक रवैया अपनाया। मार्थिन और कार्नांडो ने तेज रफ्तार और सटीक खेल के दम पर भारतीय जोड़ी पर लगातार दबाव बनाए रखा। पहले गेम में सात्विक और चिराग कई मौकों पर लय में नजर नहीं आए और गलतियों का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। इंडोनेशियाई खिलाड़ियों ने इसका पूरा फायदा उठाते हुए पहला गेम 21-12 से आसानी से जीत लिया।

वर्ल्ड रैंकिंग में चौथे नंबर की भारतीय जोड़ी ने पहला गेम गंवाने के बाद दूसरे गेम में वापसी की। सात्विक और चिराग ने बेहतर तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को रोमांचक बना दिया। दोनों जोड़ियों के बीच अंक दर अंक कड़ी टक्कर देखने को मिली। भारतीय जोड़ी ने कुछ समय के लिए बढ़त भी हासिल की, लेकिन निर्णायक क्षणों में इंडोनेशियाई जोड़ी ने संयम बनाए रखा। अंततः मार्थिन और कार्नांडो ने 25-23 से दूसरा गेम जीतकर मैच और खिताब दोनों अपने नाम कर लिए।

भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में मलेशिया के गोह जे फेई और नूर इज्जुद्दीन को 19-21, 22-20, 21-16 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। हालांकि, खिताबी मुकाबले में उन्हें निराशा हाथ लगी और उनका खिताब का इंतजार जारी है।

सात्विक और चिराग ने दो साल से कोई बीडब्ल्यूएफ टूर खिताब नहीं जीता है। उनका आखिरी खिताब भी 2024 में थाईलैंड ओपन सुपर 500 में आया था।

मुश्किल नतीजा रहा- बीएआईभारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। बीएआई ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि थाईलैंड में दूसरा स्थान। लड़कों के लिए यह एक मुश्किल नतीजा रहा, बावजूद इसके उन्होंने अपना सब कुछ झोंक दिया था। अब समय है कि हम सकारात्मक बातों पर ध्यान दें तथा और भी मजबूती से वापसी करें।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


थाईलैंड ओपन का खिताब जीतने से चूके सात्विक-चिराग
रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में इंडोनेशिया की डेनियल मार्थिन और लियो कार्नांडो की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को सीधे गेमों में 21-12, 25-23 से हराकर ट्रॉफी अपने





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News