Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बंगाल में जारी रहेगी छिटपुट बारिश, चलेंगी तेज हवायें

शुक्रवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश से कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ समय के लिए राहत मिली, लेकिन मौसम एक बार फिर गर्म और असहज हो गया है। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई है।

06 Jun 2026

बंगाल में जारी रहेगी छिटपुट बारिश, चलेंगी तेज हवायें

कोलकाता। शुक्रवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश से कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ समय के लिए राहत मिली, लेकिन मौसम एक बार फिर गर्म और असहज हो गया है। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई है।

अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को कोलकाता में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। हावड़ा और हुगली जिलों के लिए भी इसी तरह का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

शनिवार को दक्षिण बंगाल के सात जिलों—पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, पूर्व बर्धमान, पश्चिम बर्धमान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नदिया—में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। इनमें नदिया और पूर्व बर्धमान में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में भी अगले सप्ताह तक हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। हालांकि, इससे भीषण गर्मी और उमस से बहुत अधिक राहत मिलने की संभावना नहीं है। विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों के दौरान दक्षिण बंगाल के तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण भारत में मानसून का प्रवेश हो चुका है, लेकिन अभी यह उत्तर भारत तक नहीं पहुंचा है। वर्तमान में पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर समुद्र तल से लगभग 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके अलावा उत्तर बंगाल और उससे सटे बिहार क्षेत्र के ऊपर भी समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से बड़ी मात्रा में जलवाष्प पूर्वी भारत के भूभाग में प्रवेश कर रही है, जिससे उत्तर और दक्षिण बंगाल में गरज-चमक के साथ बारिश तथा आंधी-तूफान के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में जारी रहेगी छिटपुट बारिश, चलेंगी तेज हवायें
शुक्रवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश से कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ समय के लिए राहत मिली, लेकिन मौसम एक बार फिर गर्म और असहज हो गया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News