Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मुंबई में तेज आंधी-बारिश के बाद सड़कों पर पसरी तबाही

एक पेट्रोल पंप की छत ढह गई। इस हादसे में करीब 10 लोगों को घायल होने की खबर है। वहीं, एक बिल्डिंग पर मरम्मत के लिए लगाई गई शटरिंग भी गिर गई। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं।

13 May 2024

मुंबई में तेज आंधी-बारिश के बाद सड़कों पर पसरी तबाही

 मुंबई में सोमवार को अचानक मौसम बिगड़ने से सड़कों पर तबाही का मंजर पसर गया। इसके सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। कई जगहों पर होर्डिंग बोर्ड गिर गए। एक पेट्रोल पंप की छत ढह गई। इस हादसे में करीब 10 लोगों को घायल होने की खबर है। वहीं, एक बिल्डिंग पर मरम्मत के लिए लगाई गई शटरिंग भी गिर गई। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने लोगों को घरों से निकलने से पहले सावधानी बरतने को कहा। इसके बाद सीजन की हली बारिश भी हुई। तेज हवाओं के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर ट्रैफिक रूट भी डायवर्ट किया गया है। इस बीच वीडियो में देख सकते हैं कि एक बड़ा होर्डिंग तेज हवा की रफ्तार के झोके से भरभराकर गिर जाता है। पेट्रोल पंप की छत पर जाकर गिरता है। इससे पेट्रोल पंप पर खड़े लोगों के घायल होने की सूचना है।

इसके अलावा एक अन्य वीडियो में देख सकते हैं कि एक गगनचुंबी इमारत की मरम्मत के लिए लगाई गई शटरिंग भी गिर जाती है। हालांकि, इस दौरान शटरिंग के आस-पास कोई नहीं था। इस कारण कोई हताहत नहीं हुआ है। रोड पर शटरिंग गिरने के बाद रूट को डायवर्ट किया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News