Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

जम्मू-कश्मीर में सीमावर्ती इलाकों के पास के स्कूल और कॉलेज आज भी बंद

जम्मू-कश्मीर में सीमावर्ती इलाकों के पास के स्कूल और कॉलेज आज भी बंद
 

14 May 2025

जम्मू-कश्मीर में सीमावर्ती इलाकों के पास के स्कूल और कॉलेज आज भी बंद

जम्मू-कश्मीर में सीमावर्ती इलाकों के पास के स्कूल और कॉलेज आज बंद हैं। जम्मू, राजौरी, पुंछ और सांबा जिलों के सीमावर्ती इलाकों के सरकारी और निजी दोनों तरह के स्कूलों समेत सभी शैक्षणिक संस्थान आज बंद हैं। इसके अलावा, कुपवाड़ा, बारामुला और बांदीपोरा के गुरेज उपखंड के सीमावर्ती इलाकों में स्थित स्कूल भी बंद रहे ।

सीमावर्ती इलाकों में स्कूल शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारियों ने जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में शिक्षण संस्थानों को बंद करने के संबंध में निर्देश मंगलवार को ही जारी कर दिए थे। जम्मू के स्कूल शिक्षा निदेशक ने पुष्टि की कि उपरोक्त जिलों के सभी सरकारी और निजी स्कूल 14 मई यानि आज को संचालित नहीं होंगे। हालांकि उधमपुर जिले और कठुआ जिले के बानी, बशोली, महानपुर, भड्डू, मल्हार और बिलावर जोन के स्कूल खुले हैं।

इसी तरह, कुपवाड़ा में सीमावर्ती क्षेत्रों को छोड़कर सभी सरकारी और निजी स्कूल आज फिर से खुले। बारामुल्ला में उरी उपजिला में उरी, झुल्ला, चंदनवारी और बोनियार सहित सभी स्कूल कल फिर से खुले जबकि गुरेज में स्कूल बंद हैं। इसी बीच परीक्षा नियंत्रक डॉ. माजिद जमान बाबा ने कहा कि 18 मई, 2025 तक निर्धारित सभी विश्वविद्यालय परीक्षाएँ स्थगित कर दी गई हैं जिनकी संशोधित तिथियाँ विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएँगी। जम्मू विश्वविद्यालय ने पहले सीमा पर चल रही अशांति के कारण 18 मई तक सभी परीक्षाओं को स्थगित करने की घोषणा की थी।

इससे पहले राजौरी में बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय (बीजीएसबीयू) ने 13 मई से 17 मई के बीच होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित करने की घोषणा की थी। एनआईटी श्रीनगर में शैक्षणिक मामलों के डीन ने कहा कि ऑनलाइन कक्षाएं 6 जून तक जारी रहेंगी जबकि व्यक्तिगत कक्षाएं 11 जून से शुरू होंगी। इस बीच केंद्र शासित प्रदेश के गैर-सीमावर्ती जिलों में सभी स्कूलों और कॉलेजों ने जम्मू और कश्मीर प्रशासन के 13 मई से शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने के फैसले के बाद सामान्य संचालन फिर से शुरू कर दिया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सीमावर्ती इलाकों के पास के स्कूल और कॉलेज आज भी बंद
जम्मू-कश्मीर में सीमावर्ती इलाकों के पास के स्कूल और कॉलेज आज भी बंद





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News