Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

BSF जवानों संग स्काउट्स-गाइड्स ने मनाया रक्षा पर्व

बीएसएफ जवानों ने भी बच्चों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

09 Aug 2025

BSF जवानों संग स्काउट्स-गाइड्स ने मनाया रक्षा पर्व

रक्षा बंधन के पावन अवसर पर पुष्करलाल केड़िया स्काउट्स एवं गाइड्स समूह ने शुक्रवार को बीएसएफ 77वीं बटालियन के जवानों के साथ एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन टैगोर विला, आलमबाज़ार स्थित 77वीं बटालियन मुख्यालय में सुबह 10 बजे से शुरू हुआ, जिसमें देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर जवानों के प्रति सम्मान एवं स्नेह व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में सेकंड-इन-कमांड श्री प्रवीन कुमार डबराल, डीसी श्री चंद्र भूषण प्रसाद, डीसी श्री प्रदीप कुमार तथा सीएमओ डॉ. कदंबिनी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सभी अतिथियों का स्वागत स्कार्फ और मोमेंटो भेंट कर किया गया।

गाइड सोनी गुप्ता ने स्वागत भाषण में कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह अवसर केवल रक्षा सूत्र बांधने का नहीं, बल्कि जवानों के त्याग और सेवा के प्रति आभार प्रकट करने का भी है। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन करते हुए श्री प्रवीन कुमार डबराल ने बच्चों को नैतिक मूल्यों, अनुशासन और देशभक्ति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी में सेवा और समर्पण की भावना को जगाना ही ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य है।

कार्यक्रम के दौरान राजेश तिवारी, कुमकुम सिंह और कोमल तिवारी ने अतिथियों को स्कार्फ पहनाकर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। वहीं, स्काउट्स और गाइड्स की बच्चियों ने सभी बीएसएफ जवानों की आरती उतारी, राखी बांधी और उन्हें मिठाई खिलाकर अपना स्नेह जताया।

 

कार्यक्रम का संचालन गणेश सिंह ने किया। आयोजन को सफल बनाने में किशन झा, तृपुरारी झा, चाँदनी मिश्रा, आशीष गोंड, जितेंद्र यादव, हर्षित शुक्ल और सत्यम प्रजापति का योगदान विशेष रूप से सराहनीय रहा। इस अवसर पर बीएसएफ जवानों ने भी बच्चों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति गीतों और सामूहिक फोटोग्राफी के साथ हुआ।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


BSF जवानों संग स्काउट्स-गाइड्स ने मनाया रक्षा पर्व
Raksha Bandhan, Scouts and Guides, BSF, Kolkata





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News