Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

हॉकर मुक्त हुआ सियालदह रेल परिसर, देर रात चले अभियान में तीन सौ अवैध दुकानें हटाई गईं

रेल सूत्रों के अनुसार, यह अभियान शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे शुरू हुआ और शनिवार तड़के लगभग तीन बजे तक चला। कार्रवाई के दौरान प्लेटफॉर्म और रेल परिसर के विभिन्न हिस्सों में वर्षों से जमे हॉकरों और अस्थायी दुकानों को खाली कराया गया

16 May 2026

हॉकर मुक्त हुआ सियालदह रेल परिसर, देर रात चले अभियान में तीन सौ अवैध दुकानें हटाई गईं

कोलकाता। पूर्व रेलवे के सबसे व्यस्त स्टेशनों में शामिल सियालदह को आखिरकार हॉकर मुक्त कराने की कार्रवाई शुरू हो गई। शुक्रवार देर रात रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने संयुक्त अभियान चलाकर सियालदह उत्तर और दक्षिण सेक्शन से लगभग 300 अवैध दुकानों को हटाया।

रेल सूत्रों के अनुसार, यह अभियान शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे शुरू हुआ और शनिवार तड़के लगभग तीन बजे तक चला। कार्रवाई के दौरान प्लेटफॉर्म और रेल परिसर के विभिन्न हिस्सों में वर्षों से जमे हॉकरों और अस्थायी दुकानों को खाली कराया गया।

बताया गया है कि रेलवे प्रशासन ने पिछले सप्ताह ही हॉकरों को नोटिस जारी कर परिसर खाली करने का निर्देश दिया था। दो दिन पहले भी कार्रवाई शुरू की गई थी, लेकिन हॉकरों के अनुरोध पर उन्हें कुछ अतिरिक्त समय दे दिया गया था। निर्धारित समयसीमा समाप्त होने के बाद शुक्रवार रात प्रशासन ने सख्त कदम उठाया।

रेल अधिकारियों का कहना है कि अवैध कब्जों और संकरी हो चुकी आवाजाही के कारण आम यात्रियों को रोज भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। भीड़भाड़ के चलते भगदड़ जैसी स्थिति बनने की आशंका भी लगातार जताई जा रही थी। पूर्व में आई कई रिपोर्टों में चेतावनी दी गई थी कि प्लेटफॉर्म और गलियारों में बढ़ती भीड़ किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

रेलवे का दावा है कि इस अभियान के बाद यात्रियों की आवाजाही सुगम होगी और स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर हो सकेगी।

हालांकि, दूसरी ओर इस कार्रवाई से सैकड़ों हॉकरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। वर्षों से स्टेशन परिसर में दुकान लगाकर जीवनयापन कर रहे कई हॉकरों ने प्रशासन से पुनर्वास और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हॉकर मुक्त हुआ सियालदह रेल परिसर, देर रात चले अभियान में तीन
रेल सूत्रों के अनुसार, यह अभियान शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे शुरू हुआ और शनिवार तड़के लगभग तीन बजे तक चला। कार्रवाई के दौरान प्लेटफॉर्म और रेल परिसर के विभिन्न





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News