Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

शुक्रवार को जारी होगा माध्यमिक परीक्षा परिणाम

परीक्षार्थी सुबह 11 बजे से ऑनलाइन अपना परिणाम देख सकेंगे

07 May 2026

शुक्रवार को जारी होगा माध्यमिक परीक्षा परिणाम

कोलकाता। पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से शुक्रवार को वर्ष 2026 के माध्यमिक परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे। सुबह साढ़े नौ बजे बोर्ड अध्यक्ष रामानुज गांगुली पत्रकार सम्मेलन के माध्यम से आधिकारिक रूप से परिणाम जारी करेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 10:15 बजे से परीक्षार्थी ऑनलाइन अपना रिजल्ट देख सकेंगे। माध्यमिक परीक्षा का परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbbsedata.com और WBBSE आफिसियल वेवसाइट पर उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा छात्र-छात्राएं मोबाइल ऐप के जरिए भी अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए गूगल प्ले स्टोर से iResults, Madhyamik Results और Edutips App डाउनलोड किया जा सकता है।
बोर्ड की ओर से यह भी जानकारी दी गई है कि परिणाम घोषित होने के दिन ही संबंधित स्कूलों में मार्कशीट और अन्य आवश्यक दस्तावेज वितरित किए जाएंगे। छात्र-छात्राएं स्कूल से अपने दस्तावेज प्राप्त कर सकेंगे।
इस वर्ष माध्यमिक परीक्षा में कुल नौ लाख 71 हजार 340 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें चार लाख 26 हजार 733 छात्र, पांच लाख 44 हजार 606 छात्राएं तथा एक ट्रांसजेंडर परीक्षार्थी शामिल हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार परीक्षार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
राज्यभर में परीक्षा के लिए कुल 2682 केंद्र बनाए गए थे। इनमें 945 मुख्य परीक्षा केंद्र और 1737 सब-सेंटर शामिल थे। परीक्षा दो फरवरी से शुरू होकर 12 फरवरी तक चली थी।
इधर, माध्यमिक परिणाम के बाद आगामी 14 मई को उच्च माध्यमिक परीक्षा का परिणाम भी घोषित किया जाएगा। इस वर्ष पहली बार उच्च माध्यमिक परीक्षा सेमेस्टर प्रणाली के तहत आयोजित हुई है। चौथे सेमेस्टर का परिणाम सुबह 10:30 बजे सॉल्टलेक स्थित विद्यासागर भवन में पत्रकार सम्मेलन के जरिए घोषित किया जाएगा। परीक्षार्थी सुबह 11 बजे से ऑनलाइन अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके बाद स्कूलों से मार्कशीट वितरित की जाएगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शुक्रवार को जारी होगा माध्यमिक परीक्षा परिणाम
परीक्षार्थी सुबह 11 बजे से ऑनलाइन अपना परिणाम देख सकेंगे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News