Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

142 सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान के लिए गली-गली में उतरेगी सुरक्षा बल

आयोग के अनुसार, इस बार किसी भी तरह की अशांति रोकने के लिए सुरक्षा बलों को सिर्फ मतदान केंद्रों तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि वे इलाकों की गलियों तक गश्त करेंगे। इसके तहत 160 मोटरसाइकिलों पर दो-दो जवानों की तैनाती की जाएगी, जो मोहल्लों में लगातार निगरानी करेंगे और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करेंगे।

26 Apr 2026

142 सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान के लिए गली-गली में उतरेगी सुरक्षा बल

कोलकाता। पहले चरण का मतदान समाप्त होते ही चुनाव आयोग ने दूसरे चरण की तैयारियों को तेज कर दिया है। 142 विधानसभा सीटों पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए आयोग ने पुलिस और केंद्रीय बलों को विस्तृत जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। रविवार को धनधान्य ऑडिटोरियम में आयोजित समन्वय बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत रणनीति तय की गई।

आयोग के अनुसार, इस बार किसी भी तरह की अशांति रोकने के लिए सुरक्षा बलों को सिर्फ मतदान केंद्रों तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि वे इलाकों की गलियों तक गश्त करेंगे। इसके तहत 160 मोटरसाइकिलों पर दो-दो जवानों की तैनाती की जाएगी, जो मोहल्लों में लगातार निगरानी करेंगे और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करेंगे।

बैठक में यह भी तय किया गया कि मतदान से लेकर मतगणना तक भयमुक्त माहौल बनाए रखने के लिए हर स्तर पर निगरानी बढ़ाई जाएगी। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनात किए जाएंगे और जरूरत पड़ने पर मतदान केंद्रों तक जाने वाले रास्तों पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। क्विक रिस्पॉन्स टीम और पुलिस बल की तैनाती को लेकर भी विस्तृत योजना प्रस्तुत की गई।

आयोग ने पुलिस और सुरक्षा बलों को स्पष्ट निर्देश दिया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी तरह की गड़बड़ी की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

इस बैठक में कोलकाता के पुलिस आयुक्त, रिटर्निंग ऑफिसर, उत्तर और दक्षिण कोलकाता के जिला निर्वाचन अधिकारी, सामान्य पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक मौजूद थे। साथ ही आयोग के विशेष पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता और विशेष पुलिस पर्यवेक्षक एन.के. मिश्रा भी शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल भी जिलों में लगातार दौरा कर तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। रविवार को उन्होंने दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप में पहुंचकर उच्चस्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


142 सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान के लिए गली-गली में उतरेगी सुरक
आयोग के अनुसार, इस बार किसी भी तरह की अशांति रोकने के लिए सुरक्षा बलों को सिर्फ मतदान केंद्रों तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि वे इलाकों की गलियों तक गश्त करेंगे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News