Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

वरिष्ठ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने लाल गेंद क्रिकेट से लिया छह महीने का ब्रेक

बीसीसीआई के अनुसार अय्यर ने बोर्ड को सूचित किया कि वह इस अवधि का इस्तेमाल अपनी फिटनेस, शरीर की मजबूती और सहनशक्ति को और बेहतर बनाने में करना चाहते हैं।

25 Sep 2025

वरिष्ठ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने लाल गेंद क्रिकेट से लिया छह महीने का ब्रेक

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के वरिष्ठ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने लाल गेंद (रेड-बॉल) क्रिकेट से छह महीने का ब्रेक लेने का फैसला लिया है। अय्यर ने इंग्लैंड में पीठ की सर्जरी करवाने के बाद अच्छी रिकवरी की थी, लेकिन हाल ही में लंबी फॉर्मेट में खेलने के दौरान पीठ में फिर से जकड़न और ऐंठन महसूस कर रहे हैं।

बीसीसीआई के अनुसार अय्यर ने बोर्ड को सूचित किया कि वह इस अवधि का इस्तेमाल अपनी फिटनेस, शरीर की मजबूती और सहनशक्ति को और बेहतर बनाने में करना चाहते हैं। इसी कारण उन्हें ईरानी कप (1 अक्टूबर से नागपुर में) के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया टीम में नहीं चुना गया। हालांकि, अय्यर 30 सितम्बर से कानपुर में शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इंडिया ए टीम के कप्तान बने रहेंगे।

गौरतलब है कि अय्यर का हालिया फॉर्म रेड-बॉल क्रिकेट में निराशाजनक रहा है। वह ऑस्ट्रेलिया ए और फिर दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में सेंट्रल ज़ोन के खिलाफ लगातार कम स्कोर पर आउट हुए थे।

चयनकर्ताओं ने गुरुवार को इंडिया ए और रेस्ट ऑफ इंडिया दोनों टीमों की घोषणा की।

इंडिया ए (पहला वनडे): श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रियान पराग, आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, निशांत सिंधु, गुरजपनीत सिंह, युधवीर सिंह, रवि बिश्नोई, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), प्रियंश आर्या, सिमरजीत सिंह।

इंडिया ए (दूसरा और तीसरा वनडे): श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रियान पराग, आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, निशांत सिंधु, गुरजपनीत सिंह, युधवीर सिंह, रवि बिश्नोई, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।

रेस्ट ऑफ इंडिया (इरानी कप): राजत पाटीदार (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), यश धुल, शेख राशिद, ईशान किशन (विकेटकीपर), तनुश कोटियन, मानव सुथार, गुर्नूर बराड़, खलील अहमद, आकाश दीप, अंशुल कांबोज, सारांश जैन।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


वरिष्ठ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने लाल गेंद क्रिकेट से लिया छह
बीसीसीआई के अनुसार अय्यर ने बोर्ड को सूचित किया कि वह इस अवधि का इस्तेमाल अपनी फिटनेस, शरीर की मजबूती और सहनशक्ति को और बेहतर बनाने में करना चाहते हैं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News