Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीयमंत्री सुरेश कलमाड़ी का पुणे में निधन

कलमाड़ी को इलाज के लिए इस अस्पताल में कुछ दिन पहले भर्ती कराया गया था। वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

06 Jan 2026

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीयमंत्री सुरेश कलमाड़ी का पुणे में निधन

मुंबई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीयमंत्री सुरेश कलमाड़ी (82) का आज तडक़े पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में निधन हो गया। कलमाड़ी को इलाज के लिए इस अस्पताल में कुछ दिन पहले भर्ती कराया गया था। वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार में पत्नी, बेटा, एक बहू, दो शादीशुदा बेटियां, एक दामाद और पोते-पोतियां हैं। उनका पार्थिव शरीर पुणे में उनके घर कलमाड़ी हाउस में अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया है। आज शाम पुणे के नवी पेठ में वैकुंठ श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सुरेश कलमाड़ी का जन्म 01 मई 1944 को हुआ था। राजनीति में आने से पहले वे वायुसेना में पायलट थे। राजनीति में आने के बाद वे 1982 से 1996 तक राज्यसभा सदस्य रहे। उन्होंने 1996 और 2004 में लोकसभा चुनाव लड़ा। राजनीति के अलावा सुरेश कलमाड़ी ने खेल जगत में अपनी पहचान बनाई। सुरेश कलमाड़ी ने पुणे फेस्टिवल और पुणे मैराथन के जरिए पुणे को दुनिया भर में पहचान दिलाई। वे लंबे समय तक पुणे से सांसद रहे। उन्होंने रेल राज्य मंत्री का पद भी संभाला।

वे इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे। उनके कार्यकाल में भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन किया था। हालांकि, उन पर इसी कॉमनवेल्थ में घपला करने का आरोप लगा था। इस केस में उन्हें 2011 में गिरफ्तार भी किया गया था। इसके बाद पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया। इसके बाद पुणे के सर्वेसर्वा कहे जाने वाले सुरेश कलमाडी का राजनीतिक जीवन खत्म हो गया। इस केस की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से क्लोजर रिपोर्ट 15 साल बाद अदालत में जमा की गई। इसमें सुरेश कलमाडी को क्लीन चिट दे दी गई। इस फैसले के बाद पुणे में कलमाडी के समर्थकों ने जश्न मनाया। लेकिन जब तक यह फैसला आया, कलमाडी का पूरा राजनीतिक जीवन खत्म हो चुका था। वे कुछ समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन से पुणे के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक फैल गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीयमंत्री सुरेश कलमाड़ी क
कलमाड़ी को इलाज के लिए इस अस्पताल में कुछ दिन पहले भर्ती कराया गया था। वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News