Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic

दीदी के धरने से दिग्गजों ने बनाई दूरी! बहानों के बीच गरमाई सियासत

जून माल्या शूटिंग में व्यस्त तो शायनी कोलकाता से बाहर

02 Jun 2026

दीदी के धरने से दिग्गजों ने बनाई दूरी! बहानों के बीच गरमाई सियासत

कोलकाता। तृणमूल के भीतर मची अंदरूनी बगावत और टूट की अटकलों के बीच मंगलवार को धर्मतला के वाई चैनल में आयोजित ममता बनर्जी के महाधरने ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। पार्टी के इस संकट काल में जहां फिरहाद हकीम, कुणाल घोष और मदन मित्रा जैसे गिने-चुने नेता ही मंच पर डटे दिखे, वहीं तृणमूल के कई कद्दावर चेहरों और स्टार सांसदों की गैरमौजूदगी ने राजनीतिक गलियारों में नए सवालों को हवा दे दी है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम से दूरी बनाने वाले नेताओं ने अब अपनी अनुपस्थिति को लेकर अजीबोगरीब सफाइयां देना शुरू कर दिया है, जिसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। 
सबसे ज्यादा चर्चा जादवपुर से तृणमूल सांसद सायनी घोष की अनुपस्थिति को लेकर हो रही है। पार्टी की मुखर युवा नेता सायनी ने सफाई दी कि वे फिलहाल कोलकाता से बाहर हैं और 9 जून को लौटेंगी, इसलिए धरने में शामिल नहीं हो सकीं। वहीं, ममता बनर्जी के हर आंदोलन में आगे रहने वाली मेदिनीपुर की सांसद और अभिनेत्री जून मालिया ने अपनी गैरहाजिरी की वजह पेशेवर व्यस्तता को बताया। उनका कहना था कि वे बनतला में एक वेब सीरीज की शूटिंग में बिजी थीं। इसी तरह कोचबिहार के नेता जगदीश बासुनिया और उनकी विधायक पत्नी संगीता बासुनिया ने दिल्ली में होने का तर्क दिया, तो तृणमूल नेता मिताली बाग ने गाड़ी खराब होने और टैक्सी न मिलने का अनोखा बहाना सामने रख दिया। 
इस फेहरिस्त में सबसे चौंकाने वाला नाम विधायक शिउली साहा का रहा। हाल ही में उन्हें पार्टी से निष्कासित बागी विधायकों के साथ गुप्त बैठक करते देखा गया था, जिसके बाद से उनके पाला बदलने की अटकलें तेज हैं। हालांकि, उन्होंने घरेलू काम की व्यस्तता का हवाला देकर मामले को शांत करने की कोशिश की है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सामान्य दिनों में इन अनुपस्थितियों का कोई खास मतलब नहीं निकाला जाता, लेकिन हस्ताक्षर फर्जीवाड़े और सीआईडी जांच से जूझ रही तृणमूल के मौजूदा दौर में हर एक नेता की दूरी पार्टी के भीतर की गहरी दरार को बयां कर रही है। हालांकि, नेतृत्व इसे व्यक्तिगत कारण बता रहा है, लेकिन विपक्ष को तृणमूल की इस खिसकती जमीन पर तंज कसने का पूरा मौका मिल गया है। 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दीदी के धरने से दिग्गजों ने बनाई दूरी! गरमाई सियासत
जून माल्या शूटिंग में व्यस्त तो शायनी कोलकाता से बाहर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News