वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
कूचबिहार जिले की पुलिस ने उत्तर बंगाल के वरिष्ठ तृणमूल नेता और राज्य के पूर्व मंत्री उदयन गुहा को कोलकाता के फूलबागान स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है।
कोलकाता। कूचबिहार जिले की पुलिस ने उत्तर बंगाल के वरिष्ठ तृणमूल नेता और राज्य के पूर्व मंत्री उदयन गुहा को कोलकाता के फूलबागान स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस बुधवार को उनके घर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उन्हें पहले फूलबागान पुलिस स्टेशन ले जाया जाएगा। वहां ज़रूरी कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें उत्तर बंगाल ले जाया जाएगा। हालांकि, पुलिस ने अभी तक यह नहीं बताया है कि उन्हें किस मामले में गिरफ्तार किया गया है।