Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

एसएसकेएम अस्पताल में युवक का शव मिलने से सनसनी

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह आत्महत्या है या हत्या

20 Mar 2026

एसएसकेएम अस्पताल में युवक का शव मिलने से सनसनी

कोलकाता। कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। अस्पताल के चौथे तल पर स्थित गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के बाह्य रोगी (ओपीडी) के पास युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक की पहचान इमरान सरदार (22) के रूप में हुई है, जो अस्पताल में संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत था। शुक्रवार सुबह अन्य कर्मचारी जब मुख्य भवन के सामने स्थित नए ओपीडी भवन में पहुंचे, तब चौथी मंजिल के एक कमरे में उसका शव लटका हुआ देखा गया, तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
जानकारी के मुताबिक, रोज की तरह कर्मचारी गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग का ओपीडी खोलने पहुंचे थे। इसी दौरान चौथी मंजिल के कमरे में युवक का शव देखे जाने पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद पूरे अस्पताल परिसर में सनसनी फैल गई।
फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह आत्महत्या है या हत्या। युवक की मौत को लेकर रहस्य बना हुआ है।
शुक्रवार सुबह ही आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज में भी एक अलग घटना में लिफ्ट में फंसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अरूप बनर्जी के रूप में हुई है, जो दमदम के निवासी बताए जा रहे हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एसएसकेएम अस्पताल में युवक का शव मिलने से सनसनी
फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह आत्महत्या है या हत्या





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News