Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

पूर्व मुख्यमंत्री ममता और फिरहाद पर मढ़े सनसनीखेज आरोप

मुझे घर से निकालकर राजनीतिक बाजार में उछाला: वैशाखी

21 Jun 2026

पूर्व मुख्यमंत्री ममता और फिरहाद पर मढ़े सनसनीखेज आरोप

कोलकाता। बंगाल की राजनीति में कभी सबसे बड़े विमर्श का केंद्र रहे शोभन चट्टोपाध्याय और वैशाखी बनर्जी एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। राज्य में हुए ऐतिहासिक सत्ता परिवर्तन और तृणमूल की करारी हार के बाद वैशाखी बनर्जी ने एक इंटरव्यू में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, फिरहाद हाकिम और तृणमूल नेतृत्व के खिलाफ गंभीर आरोपों की झड़ी लगा दी है। वैशाखी ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उनके और शोभन चट्टोपाध्याय के व्यक्तिगत संबंधों को राजनीतिक हथियार बनाकर उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया। उन्होंने साफ कहा कि हमने कभी अपने रिश्ते को नहीं छिपाया और आपसी सहमति से तत्कालीन पार्टी नेतृत्व को इसकी जानकारी दी थी, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निजी जीवन को जानबूझकर सार्वजनिक बहस और तमाशे का मुद्दा बना दिया। उन्हें घर की चारदीवारी से निकालकर सरेआम राजनीतिक बाजार में खड़ा कर दिया गया।
वैशाखी बनर्जी ने दावा किया कि शोभन चट्टोपाध्याय को कोलकाता के महापौर पद से हटाने के पीछे एक सुनियोजित राजनीतिक साजिश थी। उन्होंने सीधे तौर पर फिरहाद हाकिम पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्हीं की साजिश के चलते शोभन को किनारे किया गया और उनके सामने पार्टी या वैशाखी में से किसी एक को चुनने का अमानवीय दबाव बनाया गया। तृणमूल की वर्तमान दुर्दशा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी की यह शर्मनाक हालत नेतृत्व के गलत फैसलों का नतीजा है। वैशाखी ने यह भी आरोप लगाया कि शोभन चट्टोपाध्याय और वर्तमान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी दोनों ने ही एक समय पार्टी के भीतर चुनावी रणनीतिकारों और कॉरपोरेट ढांचे की दखलंदाजी का कड़ा विरोध किया था, लेकिन उनकी बातों को अनसुना कर दिया गया। बातचीत के दौरान वैशाखी ने अरूप विश्वास और अभिनेत्री अनन्या चट्टोपाध्याय के संबंधों को लेकर भी कई बंद पन्ने खोले। उन्होंने आरोप लगाया कि अनन्या ने उनके निजी जीवन में दखल देने की कोशिश की थी और एक फिल्म प्रीमियर के दौरान उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था, जिसकी शिकायत उन्होंने अरूप विश्वास से भी की थी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सत्ता बदलते ही वैशाखी बनर्जी का यह विस्फोटक बयान तृणमूल के बचे-खुचे हौसलों को पस्त करने वाला है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पूर्व मुख्यमंत्री ममता और फिरहाद पर मढ़े सनसनीखेज आरोप
मुझे घर से निकालकर राजनीतिक बाजार में उछाला: वैशाखी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News