Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

विकास कार्यों के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे की कई ट्रेनें रद्द

शुक्रवार शाम जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में रेलवे ने बताया कि इन विकास कार्यों के दौरान यात्री सुरक्षा और भविष्य में बेहतर रेल सेवा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अस्थायी व्यवस्था की गई है।

31 Jan 2026

विकास कार्यों के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे की कई ट्रेनें रद्द

कोलकाता। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल और खुर्दा रोड मंडल में चल रहे विकासात्मक कार्यों के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किए गए हैं। इसके तहत कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन अथवा आंशिक संचालन किया जाएगा।

शुक्रवार शाम जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में रेलवे ने बताया कि इन विकास कार्यों के दौरान यात्री सुरक्षा और भविष्य में बेहतर रेल सेवा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अस्थायी व्यवस्था की गई है।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार आद्रा मंडल में 31 जनवरी 2026 को 18035/18036 खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस,

12885/12886 शालीमार–भोजुडीह–शालीमार एक्सप्रेस, 68090/68089 आद्रा–मिदनापुर–आद्रा मेमू,

68077/68078 आद्रा–वागा–आद्रा मेमू, 68053/68054 आद्रा–बराभूम–आद्रा मेमू,

68046/68045 आसनसोल–आद्रा–आसनसोल मेमू और 18116/18115 चक्रधरपुर–एनएससीबी गोमो–चक्रधरपुर मेमू एक्सप्रेस रद्द रहेंगी।

वहीं 68105/68108 मासाग्राम–बांकुड़ा–मासाग्राम मेमू 31 जनवरी और एक फरवरी 2026 को रद्द रहेगी।

इसके अलावा 68087/68088 बिशनुपुर–धनबाद–बांकुड़ा मेमू 31 जनवरी 2026 से अपनी यात्रा आद्रा स्टेशन से ही शुरू और वहीं समाप्त होगी।

वहीं 68056 टाटानगर–आसनसोल मेमू और 63594 आसनसोल–पुरुलिया मेमू को 31 जनवरी 2026 को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा।

उधर, खुर्दा रोड मंडल में विकास कार्यों के कारण 68442 पुरी–जलेश्वर मेमू एक से 12 फरवरी 2026 तक और 68441 जलेश्वर–पुरी मेमू दो से 13 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी।

साथ ही 18021/18022 खड़गपुर–खुर्दा रोड–खड़गपुर एक्सप्रेस दो से 12 फरवरी 2026 के बीच जयपुर केओनझार रोड स्टेशन से ही आंशिक रूप से संचालित की जाएगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेनों की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी है और असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विकास कार्यों के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे की कई ट्रेनें रद्द
शुक्रवार शाम जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में रेलवे ने बताया कि इन विकास कार्यों के दौरान यात्री सुरक्षा और भविष्य में बेहतर रेल सेवा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से य





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News