Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

अरूप विश्वास काे झटका, मेसी इवेंट मामले में कलकत्ता उच्च न्यायालय ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार

न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की पीठ ने कहा कि अदालत में मामलों की अत्यधिक संख्या के कारण इस याचिका पर तुरंत सुनवाई संभव नहीं है। अदालत ने स्पष्ट किया कि मामले को उचित प्रक्रिया के तहत सूचीबद्ध किए जाने के बाद ही नियमित रूप से सुना जाएगा।

08 Jun 2026

अरूप विश्वास काे झटका, मेसी इवेंट मामले में कलकत्ता उच्च न्यायालय ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार

कोलकाता। युवा भारती स्टेडियम में हुए लियोनेल मेसी कार्यक्रम से जुड़े विवाद में पश्चिम बंगाल के पूर्व खेल मंत्री अरूप विश्वास की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। इस मामले में दायर याचिका पर तत्काल सुनवाई से कलकत्ता उच्च न्यायालय ने इनकार कर दिया है, जिसके बाद उनकी कानूनी परेशानी और बढ़ गई है।

न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की पीठ ने कहा कि अदालत में मामलों की अत्यधिक संख्या के कारण इस याचिका पर तुरंत सुनवाई संभव नहीं है। अदालत ने स्पष्ट किया कि मामले को उचित प्रक्रिया के तहत सूचीबद्ध किए जाने के बाद ही नियमित रूप से सुना जाएगा।

अरूप विश्वास ने युवाभारती में आयोजित ‘जीओएटी’ कार्यक्रम से जुड़े कथित अनियमितताओं और संभावित गिरफ्तारी से बचाव के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। हालांकि, उन्हें तत्काल राहत नहीं मिल सकी है।

इस घटनाक्रम के बीच राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है कि उन पर गिरफ्तारी की कार्रवाई किसी भी समय हो सकती है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूर्व खेल मंत्री को पहले ही पूछताछ के लिए तलब किया गया था, हालांकि उन्होंने अब तक उपस्थित नहीं होने की बात कही है।

उल्लेखनीय है कि, पिछले वर्ष दिसंबर में युवाभारती स्टेडियम में अर्जेंटीना के विश्व कप विजेता फुटबॉलर लियोनेल मेसी के भारत आगमन के दौरान आयोजित कार्यक्रम को लेकर भारी विवाद खड़ा हुआ था। आरोप है कि महंगे टिकट खरीदने के बावजूद आम दर्शकों को मेसी को देखने का अवसर नहीं मिला, जबकि मैदान के भीतर सीमित लोगों की मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठे थे।

कार्यक्रम के दौरान अव्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को लेकर भी गंभीर आरोप सामने आए थे, जिसके बाद आयोजक शतद्रु दत्ता को गिरफ्तार किया गया था। बाद में इस मामले में शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिनमें अर्पूव विश्वास सहित अन्य लोगों का नाम भी शामिल बताया गया।

इसके बाद से ही मामले को लेकर राजनीतिक तनाव बढ़ता गया है और कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच जारी है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अरूप विश्वास काे झटका, मेसी इवेंट मामले में कलकत्ता उच्च न्य
न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की पीठ ने कहा कि अदालत में मामलों की अत्यधिक संख्या के कारण इस याचिका पर तुरंत सुनवाई संभव नहीं है। अदालत ने स्पष्ट किया कि मामले को





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News