Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

उप्र के सहारनपुर में कार पर बजरी लदा डंपर पलटने से एक ही परिवार के सात सदस्याें की मौत

पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल ने बताया कि महेंद्र सैनी के गंगोह निवासी साले की मौत गुरुवार रात हो गई थी। शुक्रवार सुबह अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वह परिवार के साथ रिश्तेदार राजू सैनी (27) की कार से जा रहे थे।

28 Nov 2025

उप्र के सहारनपुर में कार पर बजरी लदा डंपर पलटने से एक ही परिवार के सात सदस्याें की मौत

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार डंपर बेकाबू होकर एक कार पर पलट गया। इस हादसे में कार सवार एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से डंपर को हटाकर कार में दबे शवों को बाहर निकाला। हादसे के बाद डंपर चालक माैके से फरार हाे गया।

पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल ने बताया कि महेंद्र सैनी के गंगोह निवासी साले की मौत गुरुवार रात हो गई थी। शुक्रवार सुबह अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वह परिवार के साथ रिश्तेदार राजू सैनी (27) की कार से जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शी ग्राम प्रधान के अनुसार वह हाईवे के किनारे कार लेकर खड़े थे। देहरादूर से बजरी से लदा आ रहा डंपर ओवरलोड था। जैसे ही चालक ने डंपर काे मोड़ा वह बेकाबू होकर कार पर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह पिचक गई और उसमे सवार सभी लाेगाें की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक नगर बिंदल ने बताया कि हादसा गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में गांव सैयद माजरा अंडरपास के पास दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ है। हादसे में महेंद्र सैनी, उनकी पत्नी रानी देवी, बेटा संदीप (24), बेटी जूली (27), पोता (4 साल), महेंद्र का दामाद शेखर कुमार (28) और महेंद्र की साली का बेटा विपिन (20) की मौत हो गई। ये मोहद्दीपुर के रहने वाले थे। संदीप सैनी पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी के भाई के अस्पताल में फार्मासिस्ट था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर को क्रेनों की मदद से हटवाया। फिर कार की छत तोड़कर करीब एक घंटे बाद सभी के शव निकाले जा सके। बताया गया कि जब संदीप को बाहर निकाल गया था तो उसकी सांसें चल रही थीं, लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद उसने भी दम तोड़ दिया। एसपी ने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेज दिया और इस मामले में फरार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उप्र के सहारनपुर में कार पर बजरी लदा डंपर पलटने से एक ही परि
पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल ने बताया कि महेंद्र सैनी के गंगोह निवासी साले की मौत गुरुवार रात हो गई थी। शुक्रवार सुबह अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वह पर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News