Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

राष्ट्रपति सहित कई नेताओं ने दी राम सुतार को श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति मुर्मु ने एक्स पर लिखा कि पद्म भूषण से अलंकृत प्रख्यात मूर्तिकार राम सुतार के निधन से वे अत्यंत दुखी हैं। उन्होंने कहा कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी सहित उनके स्मारकीय कार्य भारत की कला और सांस्कृतिक विरासत के महान प्रतीक हैं और उनकी कला आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

18 Dec 2025

राष्ट्रपति सहित कई नेताओं ने दी राम सुतार को श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निर्माता और प्रख्यात मूर्तिकार राम सुतार के निधन पर गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रपति मुर्मु ने एक्स पर लिखा कि पद्म भूषण से अलंकृत प्रख्यात मूर्तिकार राम सुतार के निधन से वे अत्यंत दुखी हैं। उन्होंने कहा कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी सहित उनके स्मारकीय कार्य भारत की कला और सांस्कृतिक विरासत के महान प्रतीक हैं और उनकी कला आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। राष्ट्रपति ने शोक संतप्त परिवार और प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

अमित शाह ने राम सुतार को भारतीय संस्कृति और विरासत को चिरस्मरणीय बनाने वाला महान शिल्पकार बताया। उन्होंने कहा कि अजंता–एलोरा की मूर्तियों के जीर्णोद्धार में भी राम सुतार का महत्वपूर्ण योगदान रहा और उनका निधन भारतीय कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी समेत अनेक ऐतिहासिक प्रतिमाओं का निर्माण कर राम सुतार ने भारतीय मूर्तिकला के क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निर्माता राम सुतार के निधन से कला जगत को गहरा सदमा लगा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को संबल देने की प्रार्थना की।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए जानकारी दी कि राम सुतार के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि संसद भवन में महात्मा गांधी की प्रतिमा से लेकर सरदार पटेल की विशाल स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक, राम सुतार ने अपनी अद्वितीय कला से भारतीय गौरव को जीवंत किया। उनका निधन कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि महान शिल्पकार, विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ को साकार करने वाले, पद्म भूषण से सम्मानित राम सुतार के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें तथा शोकसंतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने का संबल दें।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राम सुतार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके जाने से कला जगत ने अपना बहुमूल्य रत्न खो दिया है। उनके द्वारा गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के रूप में निर्मित 'लौहपुरुष' सरदार वल्लभभाई पटेल की भव्य प्रतिमा न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया को एकता और अखंडता का संदेश दे रही है। उनके अतुलनीय योगदान को सदैव याद किया जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राष्ट्रपति सहित कई नेताओं ने दी राम सुतार को श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति मुर्मु ने एक्स पर लिखा कि पद्म भूषण से अलंकृत प्रख्यात मूर्तिकार राम सुतार के निधन से वे अत्यंत दुखी हैं। उन्होंने कहा कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी सहित उनक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News