Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

कुवैत में अमेरिका के कई युद्धक विमान ध्वस्त, पायलट सुरक्षित

शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, कुवैती रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक बयान में कहा कि यह घटना सुबह के समय हुई। मंत्रालय के आधिकारिक सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि आज सुबह कई अमेरिकी युद्धक विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गये।

02 Mar 2026

कुवैत में अमेरिका के कई युद्धक विमान ध्वस्त, पायलट सुरक्षित

कुवैत सिटी। कुवैत में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक हमले में एक के बाद एक कई अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हालांकि, त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चला कर चालक दल के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, कुवैती रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक बयान में कहा कि यह घटना सुबह के समय हुई। मंत्रालय के आधिकारिक सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि आज सुबह कई अमेरिकी युद्धक विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गये। हालांकि सभी पायलट बच गए। हालांकि, उन्होंने दुर्घटना की सटीक जगह और इसमें शामिल विमानों की संख्या का खुलासा नहीं किया।

दुर्घटना के तुरंत बाद संबंधित अधिकारियों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया। प्रवक्ता ने बताया कि सभी पायलटों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और मेडिकल जांच व इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

कुवैती रक्षा मंत्रालय के बयान में यह भी कहा गया है कि घटना से जुड़े हालात को लेकर अमेरिकी बलों के साथ सीधा समन्वय किया जा रहा है और संयुक्त तकनीकी प्रक्रियाएं लागू की जा रही हैं।

प्रवक्ता ने पुष्टि की कि संबंधित अधिकारी दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी रखे हुए हैं और अपने आधिकारिक माध्यम से जानकारी लेने काे कहा है।

वहीं, ईरानी की सरकारी मीडिया ने टेलीग्राम पर कथित तौर पर उस अमेरिकी एफ-15 युद्धक विमानके पायलट की एक तस्वीर भी जारी की, जिसका प्लेन सोमवार सुबह कुवैत में गिरा दिया गया था। इसने ईरान के बड़े ड्रोन फ्लीट की तस्वीराें के साथ-साथ इलाके में अमेरिकी-इजराइली ठिकानों पर ईरानी हमलों की फोटोग्राफ को भी साझा किया।

अमेरिका-इजराइल और ईरानी सरकार के बीच सोमवार को टकराव और बढ़ गया है। रात भर की शांति के बाद, ईरान ने इजराइल और दूसरे खाड़ी देशों पर नए मिसाइल और ड्रोन हमले किए। पश्चिम ऐशिया के तमाम मीडिया ने सऊदी अरामको की रास तनुरा रिफाइनरी पर ड्रोन हमले की खबर दी है।यह रिफाइनरी दुनिया की सबसे बड़ी तेल आयात में से एक है, जो वैश्विक कच्चे तेल के लिए बहुत जरूरी है।

जेरूसलम पोस्ट ने बताया कि सऊदी अरामको की रास तनुरा रिफाइनरी में सुबह-सुबह ड्रोन हमले के बाद आग लग गई थी जिसे बाद में काबू पा लिया गया।

ईरान के प्रेस टीवी ने बहरीन के सलमान बंदरगाह पर ईरानी मिसाइल हमले की भी खबर दी। ईरानी मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बंदरगाह का इस्तेमाल कथित तौर पर ईरान पर हमले में इस्तेमाल होने वाले अमेरिकी रसद उपकरणों का परिवहन करने के लिए किया जा रहा था। अपने बयान में, ईरान के आईआरजीसी ने एक अपडेट जारी किया, जिसे ईरानियों ने "ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस" नाम दिया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कुवैत में अमेरिका के कई युद्धक विमान ध्वस्त, पायलट सुरक्षित
शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, कुवैती रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक बयान में कहा कि यह घटना सुबह के समय हुई। मंत्रालय के आधिकारिक सै





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News